Since: 23-09-2009
भोपाल। उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने भोपाल में प्रेस वार्ता कर राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा राहुल गांधी इतने दिनों के बाद क्यों बालाघाट आ रहे हैं। राहुल गांधी के अंदर संवेदनशीलता नही है ,राजनीतिक लाभ के लिए राहुल गांधी आ रहे हैं। शुक्ल ने कहा कांग्रेस की सरकरो के दौरान नक्सलवाद बढ़ा था। हमने बालाघाट को नक्सल मुक्त क्षेत्र बनाया है।एक एक बच्चे और महिलाओं तक महिला बाल विकास का अमला , आशा पहुँचे ये सुनिश्चित किया गया है ।
लंबे समय से नक्सल प्रभावित होने के कारण लोगों को मुख्यधारा में लाना जरूरी है। राहुल गांधी राजनीति करने पहुँच रहे हैं , हम इसकी निंदा करते हैं , अगर वह जब घटना हुई थी तब आते तो संवेदनशीलता होती। बालाघाट में अब सुधार हुआ है। तंज कसते हुए शुक्ला ने कहा जिन्होंने बालाघाट में समस्या दी आज वह वहां जा रहे हैं ,समस्या का जड कांग्रेस रही है। राहुल गांधी पूरे देश में भ्रम पैदा कर रहे हैं। दिसम्बर 2025 में बालाघाट पूरी तरह नक्सल मुक्त हुआ है इसके बाद वहां स्वास्थ्य सुविधाएं बढाई गईं। प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में पहली बार 3000 से ज्यादा बॉन्ड्स डॉक्टर्स की पोस्टिंग की अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में डोक्टरों की कमी दूर होगी।आरोग्य केंद्रों में सुविधा बढ़ी है , मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में भी सुविधा बढ़ाई गई है। डॉक्टरों की कमी दूर हुई है।
वहीं गधे के नाम से सार्टिफिकेट जारी होने पर उपस्वास्थ्य मंत्री ने कहा जो लोगों ने यह किया है उनके ऊपर FIR दर्ज की गई है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत कुछ प्रावधान किया गया है लेकिन इसका गलत इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई होगी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |