Since: 23-09-2009
भोपाल के सूरजनगर में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या कर दी गई। पुलिस ने घर से गायब हुए केयर टेकर वरुण कुमार पर शंका जाहिर की है। फिलहाल वरुण लापता है और पुलिस तलाश कर रही। पुलिस के अनुसार रिटार्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल ने 3 दिन पहले ही वर्मा एजेंसी से केयर टेकर को हायर किया था। वह घर पर ही रहकर राकेश अग्रवाल की देखभाल करता था। लेकिन अचानक कल रात से घटना के बाद से वह फरार है। एजेंसी के पास भी उसकी ज्यादा जानकारी नहीं है। जिससे एजेंसी पर सवाल खड़े हो रहे। पुलिस के मुताबिक घटना रात 12 बजे के बाद की है। वरुण पंजाब के पटियाला का रहने वाला है। सूत्र बताते हैं अब पुलिस को कुछ फुटेज मिले हैं। जिसके आधार पर उसको तलाशा जा रहा। राकेश अग्रवाल की पत्नी निशि अग्रवाल ऊपर कमरे में रहती हैं। सुबह जब वो वॉक के लिए निकली तो राकेश का कमरा बंद मिला। नौकरों को बुलाया गया और जब दरवाजा खोला तो राकेश का शव मिला। बताया गया कि घर में गैस की पाइप खुली हुई थी। प्रेस भी चालू था। अलमारी खुली हुई थी। निशि का कहना है अलमारी में ज्वेलरी नहीं थी। अब पुलिस तलाश कर रही आखिर किस मकसद से राकेश की हत्या की गई है। एसीपी अंकिता खेतकर मामले में जांच कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने भी मामले में संज्ञान लिया है। वहीं विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |