Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मुलाकात.   खरीफ 2026-27 के लिए 5547.99 करोड़ रु. की उपज खरीद की मंजूरी.   भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया.   केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   म.प्र. पंचायत राज अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों पर विभागीय समीक्षा बैठक में हुआ गहन मंथन.   बूथ से प्रदेश स्तर तक सतत संवाद और समन्वय संगठन की मजबूती का मूल आधार.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकारी योजनाएं लोगों के जीवन स्तर में स्थायी सुधार ला रही-सावित्री ठाकुर.   ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर योजना, स्वच्छ ऊर्जा विस्तार में महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   रिटायर्ड IAS की हत्या, केयर टेकर पर शक.   राजनीति के लिए बालाघाट आ रहे राहुल, विपक्ष में संवेदनशील नहीं - डिप्टी सीएम शुक्ल.   पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख.   छत्तीसगढ़ के छह विश्वविद्यालयों में एक साथ शुरू हुआ ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम.   बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर - राज्यपाल .   महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल.   मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में ही कैबिनेट बैठक, लिए कई निर्णय .   युवा शक्ति को नशे से बचाकर शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय.  
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकारी योजनाएं लोगों के जीवन स्तर में स्थायी सुधार ला रही-सावित्री ठाकुर
bjp


भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के निरंतर जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ वडनगर से वाराणसी तथा वाराणसी से वडनगर तक विभिन्न मार्गों से होते हुए मध्यप्रदेश के अनेक जिलों में पहुंची। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, युवा कार्यकर्ताओं, स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं सेवा यात्रियों ने सेवा गतिविधियों में सहभागिता कर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया। धार जिले के बदनावर में सेवा यात्रियों का स्वागत केंद्रीय मंत्री  सावित्री ठाकुर, भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री  संगीता यादव, पूर्व मंत्री  राजवर्धन सिंह दत्तीगांव एवं जिला अध्यक्ष  निलेश भारती ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री  सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार लोगों के जीवन स्तर में स्थायी सुधार ला रही हैं। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ना, समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जनसरोकार एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना तथा सेवा कार्यों को जनभागीदारी से जोड़ना रहा। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता से सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से गांव-गांव तक सेवा एवं सामाजिक सरोकार का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। केंद्रीय मंत्री  सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में स्थायी सुधार लाना है। सरकार की योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्ति लेने से वंचित न रहे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रयास करना चाहिए। सेवा संकल्प अभियान का उद्देेश्य भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उनके जीवन में आए बदलाव को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर बड़ी संख्या में परिवार आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
वाराणसी से वडनगर की ओर जाने वाली यात्रा के विभिन्न मार्गों पर भी सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। मार्ग-15 में उज्जैन जिले के बड़नगर और रतलाम जिले के सिमलावदा नंबर-2 में गतिविधियां आयोजित की गईं तथा रतलाम में रात्रि विश्राम हुआ। मार्ग-18 में मंदसौर जिले के सीतामऊ में सेवा गतिविधि के बाद धुंधड़का में रात्रि विश्राम किया गया।  यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों एवं मार्गों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और सेवा यात्रियों ने मिलकर सेवा कार्यों को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया। विभिन्न पड़ावों पर आयोजित गतिविधियों में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता ने सेवा एवं सामाजिक सरोकार की भावना को और मजबूत किया। यात्रा के माध्यम से युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़ने तथा सेवा, समर्पण और सहभागिता के संस्कारों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया गया। ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ ने वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक मध्यप्रदेश के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अनेक जिलों में सेवा एवं जनसहभागिता का संदेश पहुंचाया। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं, युवा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता रही।

MadhyaBharat 1 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.