Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मुलाकात.   खरीफ 2026-27 के लिए 5547.99 करोड़ रु. की उपज खरीद की मंजूरी.   भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया.   केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   म.प्र. पंचायत राज अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों पर विभागीय समीक्षा बैठक में हुआ गहन मंथन.   बूथ से प्रदेश स्तर तक सतत संवाद और समन्वय संगठन की मजबूती का मूल आधार.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकारी योजनाएं लोगों के जीवन स्तर में स्थायी सुधार ला रही-सावित्री ठाकुर.   ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर योजना, स्वच्छ ऊर्जा विस्तार में महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   रिटायर्ड IAS की हत्या, केयर टेकर पर शक.   राजनीति के लिए बालाघाट आ रहे राहुल, विपक्ष में संवेदनशील नहीं - डिप्टी सीएम शुक्ल.   पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख.   छत्तीसगढ़ के छह विश्वविद्यालयों में एक साथ शुरू हुआ ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम.   बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर - राज्यपाल .   महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल.   मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में ही कैबिनेट बैठक, लिए कई निर्णय .   युवा शक्ति को नशे से बचाकर शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय.  
बूथ से प्रदेश स्तर तक सतत संवाद और समन्वय संगठन की मजबूती का मूल आधार
hemant khandelwal


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी व सांसद  बिप्लब कुमार देब, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह प्रभारी  रेखा वर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री  चन्द्रशेखर ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों एवं मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान  हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि संगठन की सक्रियता का असर अब बूथ स्तर पर भी दिखाई दे रहा है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बूथ स्तर की सहभागिता में पिछले कुछ महीनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अभी तक बेहतर कार्य किया गया है। आगामी कार्यक्रमों को भी बेहतर करने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी व सांसद श्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा का संगठन मजबूत, सक्रिय और व्यापक है। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के कारण कांग्रेस हमारे मुकाबले में नहीं है। कांग्रेस संगठन लगातार कमजोर हो रहा है और वहां असंतोष एवं टूट की स्थिति दिखाई दे रही है। विपक्षी दलों के पास जनता के विकास और प्रदेश के भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट विजन नहीं है। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा ने कहा कि भाजपा मध्यप्रदेश में अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत से पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। सभी कार्यकर्ता संगठन के मार्गदर्शन को प्राथमिकता देते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन मजबूत और सक्रिय है।

MadhyaBharat 1 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.