Since: 23-09-2009
रीव। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को रीवा एवं मऊगंज जिले के प्रवास के दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्यों में सहभागिता की तथा संगठनात्मक बैठकों को संबोधित किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों से संवाद किया। इस दौरान हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और मजबूत बनाएं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल में किसानों को गोलियों से भूना गया था। वर्ष 1998 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की तत्कालीन दिग्विजय सिंह सरकार ने किसानों को अपना हक मांगने पर बैतूल जिले के मुलताई में 19 किसानों की हत्या कर दी गई थी। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण करने के साथ हर सुविधा उपलब्ध करा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने का संकल्प लिया है। गरीब के सिर पर पक्की छत हो, उसका बैंक खाता हो, उसे आयुष्मान योजना का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच मिले, उज्ज्वला योजना के माध्यम से धुएं से मुक्ति मिले और घर में शौचालय हो, इन संकल्पों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। किसानों की फसल सुरक्षित रहे, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फसल बीमा जैसी योजनाएं बनाई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार का निरंतर प्रयास है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर योजनाओं का लाभ मिले और कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे।
कांग्रेस नेता खुद स्वीकार करते थे उनके शासनकाल में एक रूपए में 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे
हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पिता व कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि दिल्ली से सरकार गरीबों के लिए 100 रुपये भेजती है तो गरीब तक केवल 15 रुपये ही पहुंचते हैं। यानी कांग्रेस शासनकाल में गरीबों के लिए भेजी गई 85 प्रतिशत राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। प्रधानमंत्री श नरेंद्र मोदी ने इस व्यवस्था को बदलते हुए डीबीटी की व्यवस्था लागू की, जिसके माध्यम से अब सरकार द्वारा गरीबों के लिए भेजी गई राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचती है। कांग्रेस चाहती तो अपने शासनकाल में भी डीबीटी जैसी व्यवस्था बनाकर भ्रष्टाचार पर रोक लगा सकती थी, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने ऐसा नहीं किया। परिणाम यह रहा कि गरीबों के हिस्से की बड़ी राशि बिचौलियों और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती रही।
7 अक्टूबर के कार्यक्रम में प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता सुनिश्चित करें
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि 7 अक्टूबर को मऊगंज, रीवा सहित अन्य जिलों में होने वाले बड़े कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअली संबोधन में सभी कार्यकर्ता जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन कार्यकर्ताओं और आमजन तक पहुंचे, इसके लिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा सत्ता प्राप्ति के लिए कार्य नहीं करती, बल्कि राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करते हुए विचारधारा को आगे बढ़ाने और उसे मजबूत करने का कार्य करती है। ।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |