Since: 23-09-2009
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि भवन, नई दिल्ली में मंत्रालय की पहली समग्र मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर शिवराज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का स्पष्ट विजन है कि योजनाओं का लाभ फाइलों में नहीं, किसानों की लाइफ में दिखे। डिजिटल क्रांति का ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। देश में बने 10.77 करोड़ से अधिक 'फार्मर आईडी', सीधे किसानों की जेब तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा। उन्होंने कहा इसी महीने राष्ट्रव्यापी 'खेत बचाओ अभियान शुरू होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने पुख्ता तैयारी के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि किसानों को अधिकतम लाभ मिलेगा। उन्होंने दलहन और तिलहन मिशनों की समीक्षा के दौरान कहा देश को खाद्य तेलों और दालों में पूर्ण आत्मनिर्भर बनाएंगे। प्राकृतिक खेती को बड़ा समर्थन मिला है। लक्ष्य पार कर 27.32 लाख किसान और 12.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र जुड़ा, 33 हजार कृषि सखियां तैनात की जाएंगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में कृषि विकास के लिए राज्यों को धन की कमी नहीं होगी।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) पर किसानों का विश्वास मजबूत हुआ है। शिवराज ने कहा नामांकन 23% बढ़कर 2.83 करोड़ पार हुआ है। उन्होंने किसानों को त्वरित क्लेम के निर्देश दिए हैं। लैब से लैंड की दूरी मिटाना नई पहल है।
एआईएफ (AIF) में 1.01 लाख करोड़ रुपए के ऋण से गांवों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा हुआ है। रिकॉर्ड 30 लाख किसान FPO से जुड़े है। किसानों को तीन गुना तक अधिक दाम मिलने लगा है। ट्रेनिंग की जमीनी गुणवत्ता परखने के लिए शिवराज सिंह ने निर्देश दिए है। सुस्त राज्यों और जिलों को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिदायत दी है कि "पीएम मोदी की योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचे, जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्रियों से बात करूंगा।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |