Since: 23-09-2009
नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की संगठित तरीके से तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई बांग्लादेश और भारत की सीमा में हुई। भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक ऑपरेशन के तहत लगभग 8.3 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया है, जिसका मूल्य करीब 12.37 करोड़ रुपये है। तस्करी गतिविधियों के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन में, डीआरआई अधिकारियों ने कूचबिहार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी की और 05 अक्तूबर 2026 को उन्होंने चौधरीहाट (भारत-बांग्लादेश सीमा) से कूचबिहार जाने वाले रास्ते पर दो मोटरसाइकिलों पर जा रहे चार लोगों को रोका। संदिग्धों की तलाशी के दौरान सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जिन्हें उनमें से दो ने विशेष रूप से बनवाए गए कपड़े के कमर-बेल्ट में छिपाकर रखा था।उन चार लोगों के पास से कुल 72 सोने के बिस्कुट बरामद किए गए, जिनमें से प्रत्येक का वजन 116 ग्राम था। सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के संबंधित प्रावधानों के तहत लगभग 8.3 किलोग्राम वजन वाले और करीब 12.37 करोड़ रुपये के मूल्य के विदेशी सोने को जब्त किया गया और इसमें शामिल चारों लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया। आगे की जांच जारी है।
यह ऑपरेशन कूचबिहार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर डीआरआई अधिकारियों की लंबे समय से चल रही चौकस निगरानी का परिणाम था। डीआरआई सोने की संगठित गिरोह का पता लगा रही।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |