Since: 23-09-2009

  Latest News :
कोयला मंत्रालय ने \'विशेष अभियान 6\' के तहत ई-कचरा प्रबंधन पर केंद्रित एक विशेष अभियान चलाया.   ECI ने राजनीतिक प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के प्रोटोकॉल पर कहा कल शाम 4 बजे से पहले किसी भी राजनीतिक दल ने मिलने के लिए समय नहीं मांगा था.   भारत-बांग्लादेश सीमा पर सोने की तस्करी के खिलाफ डीआरआई ने की कार्रवाई में 4 गिरफ्तार, 8.3 किलोग्राम पकड़ा विदेशी सोना.   वीबी–जी राम जी के तहत 375 स्वीकार्य कार्यों की अधिसूचना जारी.   केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बैलेट पेपर से मतदान की मांग पर साधा निशाना.   विंडरजी इंडिया\' का 8वां संस्करण 7 से 9 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा.   कोरोना योद्धाओं को सम्मान प्रमाण पत्र नहीं, रोजगार दे सरकार: उमंग सिंघार.   मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक के 1,000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में सेवा ज्योति कलश यात्रा को किया संबोधित.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 अक्टूबर को मुंबई में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2 चीते व्योम और नीरा नौरादेही टाइगर रिजर्व में किये विमुक्त.   भोपाल में सेना दिवस पर होंगे भव्य और आकर्षक आयोजन.   43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं, कौशल विकास समझौता और वैश्विक साझेदारियां.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : मुख्यमंत्री साय.   सेवा संकल्प के तहत नुक्कड़ नाटक से दिखाई प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की यात्रा.   अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना.   ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन.   संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार.  
कोयला मंत्रालय ने 'विशेष अभियान 6' के तहत ई-कचरा प्रबंधन पर केंद्रित एक विशेष अभियान चलाया
कोयला मंत्रालय


नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के संबंध में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के दिशानिर्देशों के अनुसार, 6 अक्टूबर, 2026 को सभी कोयला क्षेत्र (फील्ड) कार्यालयों में ई-कचरा प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक विशेष अभियान चलाया। इस विशेष अभियान में 74 फील्ड कार्यालयों के 2152 कर्मचारियों ने भाग लिया।
संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में ई-कचरा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला कोयला मंत्रालय (एमओसी) के सम्मेलन कक्ष में हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सीपीसीबी में वैज्ञानिक-बी, सुश्री रिया सोनी ने ई-कचरा प्रबंधन पर एक प्रस्तुति दी, जिसमें जिम्मेदारी से ई-कचरा प्रबंधन करने और प्रबंधन के प्रमुख पहलुओं को शामिल किया गया।इस कार्यशाला का उद्देश्य कोयला मंत्रालय और इसके केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) के अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-कचरा) को व्यवस्थित रूप से अलग करने और उनके उचित निपटान की महत्वपूर्ण आवश्यकता के बारे में जागरूक करना था।
इस कार्यशाला में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिया जबकि कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और इसकी सहायक कंपनियों, एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल), सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल), कोयला नियंत्रक संगठन (सीसीओ) और कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) के अधिकारी इसमें आभासी रूप से (वर्चुअल तरीके से) शामिल हुए।
सीसीओ में प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता:
दिल्ली में कोयला नियंत्रक संगठन (सीसीओ) कार्यालय ने ई-कचरा प्रबंधन' विषय पर एक क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की।ई-कचरा कियोस्क:
विशेष अभियान 6 के मुख्य उद्देश्य के अनुरूप, जमीनी स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक कचरे को व्यवस्थित रूप से इकट्ठा करने, अलग-अलग करने और ज़िम्मेदारी से उसका निपटान करने के लिए अलग-अलग फील्ड कार्यालयों में ई-कचरा कलेक्शन वर्कस्टेशन (ई-कचरा कियोस्क) लगाए गए।

MadhyaBharat 7 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.