Since: 23-09-2009

  Latest News :
कोयला मंत्रालय ने \'विशेष अभियान 6\' के तहत ई-कचरा प्रबंधन पर केंद्रित एक विशेष अभियान चलाया.   ECI ने राजनीतिक प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के प्रोटोकॉल पर कहा कल शाम 4 बजे से पहले किसी भी राजनीतिक दल ने मिलने के लिए समय नहीं मांगा था.   भारत-बांग्लादेश सीमा पर सोने की तस्करी के खिलाफ डीआरआई ने की कार्रवाई में 4 गिरफ्तार, 8.3 किलोग्राम पकड़ा विदेशी सोना.   वीबी–जी राम जी के तहत 375 स्वीकार्य कार्यों की अधिसूचना जारी.   केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बैलेट पेपर से मतदान की मांग पर साधा निशाना.   विंडरजी इंडिया\' का 8वां संस्करण 7 से 9 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा.   कोरोना योद्धाओं को सम्मान प्रमाण पत्र नहीं, रोजगार दे सरकार: उमंग सिंघार.   मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक के 1,000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में सेवा ज्योति कलश यात्रा को किया संबोधित.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 अक्टूबर को मुंबई में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2 चीते व्योम और नीरा नौरादेही टाइगर रिजर्व में किये विमुक्त.   भोपाल में सेना दिवस पर होंगे भव्य और आकर्षक आयोजन.   43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं, कौशल विकास समझौता और वैश्विक साझेदारियां.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : मुख्यमंत्री साय.   सेवा संकल्प के तहत नुक्कड़ नाटक से दिखाई प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की यात्रा.   अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना.   ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन.   संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार.  
मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक के 1,000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
police


भोपाल।मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक (चालक) के 1,000 पदों पर सीधी भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा भर्ती परीक्षा-2026 की नियमपुस्तिका जारी की गई है। इनमें 200 पद विशेष सशस्त्र बल तथा 800 पद जिला पुलिस बल के लिए निर्धारित हैं। भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। पुलिसिंग में वाहनों की भूमिका केवल आवागमन तक सीमित नहीं है, बल्कि घटनास्थल पर त्वरित पहुंच, आपातकालीन सहायता, कानून-व्यवस्था की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया, गश्त, बल की आवाजाही तथा आवश्यकता के समय पुलिस संसाधनों की प्रभावी तैनाती से सीधे जुड़ी है। ऐसे में प्रशिक्षित आरक्षक (चालक) पुलिस की मैदानी कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आरक्षक (चालक) के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा और अनिवार्य ट्रेड टेस्ट का प्रावधान किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी अनिवार्य है। इससे पुलिस बल को वाहन संचालन में दक्षता के साथ-साथ निर्धारित शारीरिक एवं कार्यात्मक क्षमताओं वाले कार्मिक उपलब्ध कराने का उद्देश्य परिलक्षित होता है।
आरक्षक (चालक) पुलिस के उन मैदानी कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं, जहां पुलिस टीम की गति और समय पर घटनास्थल तक पहुंच सीधे कार्रवाई की प्रभावशीलता से जुड़ी होती है। विशेष रूप से दुर्घटनाओं, आपात स्थितियों, कानून-व्यवस्था संबंधी परिस्थितियों और नियमित पुलिस गश्त में वाहन एवं चालक की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है।
इस भर्ती से जिला पुलिस बल और विशेष सशस्त्र बल की मैदानी आवश्यकताओं के अनुरूप मानव संसाधन को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। भर्ती नियमों में उम्मीदवारों के लिए विभिन्न पुलिस इकाइयों/कैडर के विकल्प का भी प्रावधान किया गया है, जिससे चयनित कार्मिकों की उपलब्धता पुलिस बल की आवश्यकताओं के अनुरूप सुनिश्चित की जा सकेगी।
मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली में त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावी गश्त और आवश्यकता के समय पुलिस बल की गतिशीलता महत्वपूर्ण है। आरक्षक (चालक) की यह भर्ती इन्हीं मैदानी आवश्यकताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी
आरक्षक (चालक) भर्ती परीक्षा-2026 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व भर्ती परीक्षा की नियमपुस्तिका में दिए गए पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस, शारीरिक मापदंड एवं अन्य आवश्यक शर्तों का अवलोकन करने की सलाह दी जाती है।

MadhyaBharat 7 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.