Since: 23-09-2009

  Latest News :
कोयला मंत्रालय ने \'विशेष अभियान 6\' के तहत ई-कचरा प्रबंधन पर केंद्रित एक विशेष अभियान चलाया.   ECI ने राजनीतिक प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के प्रोटोकॉल पर कहा कल शाम 4 बजे से पहले किसी भी राजनीतिक दल ने मिलने के लिए समय नहीं मांगा था.   भारत-बांग्लादेश सीमा पर सोने की तस्करी के खिलाफ डीआरआई ने की कार्रवाई में 4 गिरफ्तार, 8.3 किलोग्राम पकड़ा विदेशी सोना.   वीबी–जी राम जी के तहत 375 स्वीकार्य कार्यों की अधिसूचना जारी.   केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बैलेट पेपर से मतदान की मांग पर साधा निशाना.   विंडरजी इंडिया\' का 8वां संस्करण 7 से 9 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा.   कोरोना योद्धाओं को सम्मान प्रमाण पत्र नहीं, रोजगार दे सरकार: उमंग सिंघार.   मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक के 1,000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में सेवा ज्योति कलश यात्रा को किया संबोधित.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 अक्टूबर को मुंबई में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2 चीते व्योम और नीरा नौरादेही टाइगर रिजर्व में किये विमुक्त.   भोपाल में सेना दिवस पर होंगे भव्य और आकर्षक आयोजन.   43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं, कौशल विकास समझौता और वैश्विक साझेदारियां.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : मुख्यमंत्री साय.   सेवा संकल्प के तहत नुक्कड़ नाटक से दिखाई प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की यात्रा.   अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना.   ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन.   संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार.  
कोरोना योद्धाओं को सम्मान प्रमाण पत्र नहीं, रोजगार दे सरकार: उमंग सिंघार
umang singhar

भोपाल। कोरोना के सबसे कठिन दौर में अपनी जान जोखिम में डालकर प्रदेशवासियों की सेवा करने वाले मध्यप्रदेश के लगभग 4 हजार से अधिक कोरोना योद्धाओं की सेवाएं 1 अप्रैल 2022 से समाप्त किए जाने का मामला एक बार फिर सामने आया है। कोरोना योद्धाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से भोपाल स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं।

प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष को बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान अस्थायी स्वास्थ्यकर्मियों ने विपरीत परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की, लेकिन संकट समाप्त होते ही सरकार ने बजट का हवाला देकर उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं। इसके बाद से ये स्वास्थ्यकर्मी रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें कई तरह की आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कोरोना योद्धाओं को उनकी आवाज विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया और कहा कि जब प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में मानव संसाधन की कमी है, तो कोरोना काल का अनुभव रखने वाले इन स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाओं का उपयोग क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन कोरोना योद्धाओं ने संकट के समय प्रदेशवासियों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली, उन्हें संकट खत्म होते ही बेरोजगारी के हवाले करना सरकार की कैसी कृतज्ञता है। सिंघार ने कहा कि यदि आज यही कोरोना योद्धा स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत होते, तो शायद प्रदेश में हो रही मौतों को कुछ हद तक कम किया जा सकता था। उनके पास कठिन परिस्थितियों में काम करने का अनुभव है, जिसका लाभ प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिल सकता है।
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से कहा कि कोरोना योद्धाओं का सम्मान केवल प्रमाण पत्र और भाषणों से नहीं, बल्कि उनके अनुभव और योग्यता के आधार पर रोजगार देने से होगा। उन्होंने मांग कि की सरकार को तत्काल इन स्वास्थ्यकर्मियों को सरकारी सेवाओं में भर्ती करने पर विचार करना चाहिए।

MadhyaBharat 7 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.