Since: 23-09-2009

  Latest News :
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   कोयला मंत्रालय ने \'विशेष अभियान 6\' के तहत ई-कचरा प्रबंधन पर केंद्रित एक विशेष अभियान चलाया.   ECI ने राजनीतिक प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के प्रोटोकॉल पर कहा कल शाम 4 बजे से पहले किसी भी राजनीतिक दल ने मिलने के लिए समय नहीं मांगा था.   भारत-बांग्लादेश सीमा पर सोने की तस्करी के खिलाफ डीआरआई ने की कार्रवाई में 4 गिरफ्तार, 8.3 किलोग्राम पकड़ा विदेशी सोना.   वीबी–जी राम जी के तहत 375 स्वीकार्य कार्यों की अधिसूचना जारी.   लोकतंत्र के काले दिवस के विरोध में भोपाल में कांग्रेस का “वोट बचाओ, देश बचाओ” पैदल मार्च.   लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की*.   27 जिला चिकित्सालयों में आवश्यकतानुसार नवीन पदों के सृजन की कार्यवाही समय-सीमा में करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   राहुल गांधी पर FIR, देश की 140 करोड़ जनता पर FIR है - सिंघार.   फार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   भोपाल जिले के 88 प्रतिशत एलपीजी उपभोक्ताओं ने करायी ई-केवायसी.   उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की विकास कार्यों की समीक्षा की.   नक्सल प्रकरणों की वापसी के लिए प्रक्रिया में तेजी लाएं, 15 दिनों में जिला स्तरीय समितियों की बैठक करें - उप मुख्यमंत्री शर्मा.   मुख्यमंत्री साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज.   पिछले ढाई वर्षों में 925 रोजगार मेलों के माध्यम से 25 हजार 845 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार.   43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं, कौशल विकास समझौता और वैश्विक साझेदारियां.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : मुख्यमंत्री साय.  
राहुल गांधी पर FIR, देश की 140 करोड़ जनता पर FIR है - सिंघार
umang singhar


नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आगे कहा कि राहुल गांधी पर FIR, देश की 140 करोड़ जनता पर FIR है। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों के लिए जननायक राहुल गांधी जी 100 FIR भी झेलने को तैयार हैं।   उमंग सिंघार ने आज भोपाल स्थित आवास पर वोट चोरी के गंभीर मुद्दे पर पत्रकार साथियों को संबोधित किया। इस दौरान चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को मीडिया के सामने रखते हुए सरकार से जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश की तानाशाह सरकार आम जनता के वोट का अधिकार छीन रही है और चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के वोट पर डाका बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!
भाजपा को चुनाव जनता नहीं, चुनाव आयोग जिता रहा है
सिंघार ने कहा कि जनता को धर्म के नाम पर गुमराह करके भाजपा वोट चोरी कर रही है। जननायक राहुल गांधी जी देश की आधी से ज्यादा जनता की आवाज़ बनकर लोकतंत्र और मताधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं, सरकार को उनकी बात सुननी ही पड़ेगी।
EVM हटाकर चुनाव करवाए भाजपा
सिंघार ने कहा कि जननायक राहुल गांधी जी देश के हर उस व्यक्ति की लड़ाई लड़ रहे हैं, जो इस सरकार से परेशान है और जिसका वोट भाजपा ने चोरी किया है। उन्होंने कहा अगर भाजपा ने वोट चोरी नहीं की है, तो EVM हटाकर चुनाव करवा लो, पता चल जाएगा!
*वोटर लिस्ट को सार्वजनिक करे चुनाव आयोग* !
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वोटर लिस्ट में नाम काटे या जोड़े जाने की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होनी चाहिए, लेकिन बार-बार यह जानकारी छिपाई जाती है। इसका मतलब है कि फिर भाजपा सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर मध्य प्रदेश में हेर-फेर करना चाहती है। चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट से जुड़ी हर जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।

MadhyaBharat 8 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.