Since: 23-09-2009

  Latest News :
डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   कोयला मंत्रालय ने \'विशेष अभियान 6\' के तहत ई-कचरा प्रबंधन पर केंद्रित एक विशेष अभियान चलाया.   ECI ने राजनीतिक प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के प्रोटोकॉल पर कहा कल शाम 4 बजे से पहले किसी भी राजनीतिक दल ने मिलने के लिए समय नहीं मांगा था.   27% ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट.   समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिये अब तक 6.80 लाख किसानों ने कराया पंजीयन.   मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार.   51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष तोमर.   स्वास्थ्य सेवाओं का लिया फीडबैकहर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टी.टी. नगर स्टेडियम में किया कार्यक्रम को संबोधित.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.   उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की विकास कार्यों की समीक्षा की.   नक्सल प्रकरणों की वापसी के लिए प्रक्रिया में तेजी लाएं, 15 दिनों में जिला स्तरीय समितियों की बैठक करें - उप मुख्यमंत्री शर्मा.   मुख्यमंत्री साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज.   पिछले ढाई वर्षों में 925 रोजगार मेलों के माध्यम से 25 हजार 845 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार.  
डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता
blue dirt


नई दिल्ली। भारत में पार्सल और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, संचार मंत्रालय के डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड ने इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता किया है।
इस समझौते पर नौ अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।
इस साझेदारी का उद्देश्य डाक विभाग के व्यापक नेटवर्क और विश्वसनीय वितरण व्यवस्था के साथ ब्लू डार्ट की लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में मजबूत मौजूदगी का लाभ उठाना है। इससे देशभर में पार्सल पहुंचाने की बेहतर, भरोसेमंद और ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

समझौते की मुख्य बातें
देशभर में पार्सल वितरण: ब्लू डार्ट शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ दूरदराज और कम सुविधाओं वाले इलाकों में पार्सल पहुंचाने के लिए इंडिया पोस्ट के व्यापक नेटवर्क का इस्तेमाल करेगा।
पार्सल डिलीवरी की व्यापक सुविधाएं: इनमें पहले से भुगतान किए गए पार्सल और डिलीवरी के समय भुगतान वाले पार्सल की सुविधा शामिल है। साथ ही, ओटीपी के जरिए डिलीवरी की पुष्टि और पार्सल की वास्तविक समय में जानकारी भी उपलब्ध होगी।
ग्राहकों को बेहतर सेवाएं: समझौते का उद्देश्य पार्सल की तेज डिलीवरी, कामकाज में बेहतर तालमेल और तकनीक के सहज इस्तेमाल के जरिए पार्सल पहुंचाने की प्रक्रिया को अधिक कुशल बनाना है।
ई-कॉमर्स क्षेत्र को बढ़ावा: इस साझेदारी से भारत में तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स क्षेत्र के लिए लॉजिस्टिक्स सुविधाओं को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड को लाभ
ब्लू डार्ट को देशभर में फैले डाक विभाग के एक लाख 64 हजार डाकघरों के व्यापक नेटवर्क का लाभ मिलेगा। इससे कंपनी अपनी लॉजिस्टिक्स सेवाओं का विस्तार कर सकेगी, पार्सल पहुंचाने की गति बढ़ा सकेगी और खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में ई-कॉमर्स से जुड़ी बढ़ती जरूरतों को पूरा कर सकेगी।
डाक विभाग को लाभ
इस साझेदारी से डाक विभाग को अपने डाक और पार्सल नेटवर्क के जरिए कारोबार बढ़ाने और संगठित लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के साथ अपनी भागीदारी मजबूत करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, विभाग को एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स सेवाएं देने वाली एक प्रमुख कंपनी के परिचालन अनुभव और कार्यप्रणाली से भी लाभ होगा।
डाक विभाग के बारे में
डाक विभाग संचार मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है। यह देशभर में एक लाख 64 हजार से अधिक डाकघरों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा डाक नेटवर्क संचालित करता है। विभाग संचार, लॉजिस्टिक्स और वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ भारत में ई-कॉमर्स क्षेत्र को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बारे में
ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड पार्सल वितरण और लॉजिस्टिक्स सेवाएं देने वाली कंपनी है। इसका देशभर में व्यापक नेटवर्क है और यह ई-कॉमर्स सहित विभिन्न क्षेत्रों के कारोबारों को डिलीवरी और समयबद्ध एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स सेवाएं उपलब्ध कराने का अनुभव रखती है।

MadhyaBharat 9 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.