Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर
ऊर्जा मंत्री

भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने अशोकनगर जिले की पारेषण व्यवस्था को और अधिक विश्वसनीय बनाते हुए 220 के.वी. सब स्टेशन अशोकनगर में 50 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसे ऊर्जीकृत किया है। सब स्टेशन की ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 513 एमवीए की हो गई है।

अतिरिक्त ट्रांसफार्मर से बेहतर होगा लोड प्रबंधन
ऊर्जा मंत्री तोमर ने बताया कि हालांकि इस सब स्टेशन में इसके पहले 132/33 के.वी. के तीन पॉवर ट्रांसफार्मर क्रियाशील थे लेकिन बढ़ते विद्युत भार तथा पारेषण व्यवस्था की विश्वसनीयता को ध्यान में रखते हुए एक और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। अब 4 पावर ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता से बढ़ते विद्युत भार के अनुरूप लोड प्रबंधन में सुविधा होगी और पारेषण व्यवस्था की विश्वसनीयता बढ़ेगी।

अशोकनगर जिले की पारेषण क्षमता में वृद्धि
एमपी ट्रांसको अशोकनगर-गुना टेस्टिंग के अधीक्षण यंत्री  सतीश कुमार धुर्वे ने जानकारी दी कि अशोकनगर 220 के.वी. सब स्टेशन में 50 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत होने से जिले की पारेषण व्यवस्था को अतिरिक्त क्षमता मिली है। यह अशोकनगर जिले में 14 वां पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत हुआ है। इससे अशोकनगर जिले की कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 836 एमवीए की हो गई है। अधीक्षक यंत्री धुर्वे ने बताया कि जिले में एमपी ट्रांसको के 5 एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सब स्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण कार्य संचालित किया जा रहा है। इसमें 220 के.वी. सब स्टेशन अशोकनगर के अतिरिक्त 132 के.वी. सब स्टेशन मुंगावली,चंदेरी, ईशागढ़, एवं कोठियां शामिल है।

एमपी ट्रांसको की ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 85,588 एमवीए
एमपी ट्रांसको प्रदेश में 418 एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सब स्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण कार्य संचालित कर रही है, जिनमें 400 के.वी. के 14, 220 केवी के 88 तथा 132 केवी के 315 सब स्टेशन शामिल हैं। कंपनी के प्रदेश में कुल 1,058 पॉवर ट्रांसफार्मर क्रियाशील हैं, जिनमें 400 के.वी. स्तर के 41, 220 के.वी. स्तर के 220 तथा 132 केवी स्तर के 797 पॉवर ट्रांसफार्मर शामिल हैं।अशोकनगर 220 के.वी. सब स्टेशन में 50 एमवीए क्षमता का नया पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत होने से एमपी ट्रांसको की कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 85,588 एमवीए हो गई है।

MadhyaBharat 10 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.