Since: 23-09-2009
नई दिल्ली। द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली बीजेपी ऑफिस में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। शिवराज ने कहा कांग्रेस एक जूनियर पार्टनर और परजीवी पार्टी बनकर रह गई है। CJI से मिलने की प्रक्रिया होती है। कांग्रेस केवल नाटक और ड्रामेबाजी है।राम का विरोध करने वाले शिवजी की बारात की बात कर रहे हैं। ये शिवजी की बारात नहीं, अराजकता फैलाने वाले हुड़दंगियों की जमात है। देश संविधान से चलता है- नियम प्रक्रियाओं से चलता है, किसी सिरफिरे की सनक से नहीं चलता। कांग्रेस और इंडी गठबंधन अब विदेशी ताकतों के हाथों का खिलौना बन चुका है। ये सत्ता के लिए कभी वामपंथियों, कभी कॉकरोचों और कभी जॉर्ज सोरोस टाइप के देश विरोधी ताकतों का सहारा लेते हैं। कांग्रेस के पास ना कोई दिशा है, ना कोई नीति है और ना ही नेतृत्व। कांग्रेस का देश, जीवन मूल्य, परंपराएं, आस्था से कोई लेना-देना नहीं है। इनको तो भगवान शिव का नाम लेने का भी अधिकार नहीं है। कांग्रेस को तो बयान देने का भी अधिकार नहीं है। जब लाखों झूठे मरे होंगे, तब कहीं राहुल गांधी पैदा हुए होंगे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |