Since: 23-09-2009
भोपाल। नीट यूजी काउंसिलिंग 2026 में कटऑफ रिड्यूस संबंधित आदेश प्रथम द्रष्टया फेक प्रतीत होता है। तेजी से वायरल होते पत्र क्रमांक रेफ.U-12021/05/2024-MEC दिनांक 12-10-2026 जो कि गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया डॉयरेक्ट्रेड जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी नईदिल्ली का है जिसमें कहा गया है कि एनएमसी यानी नेशनल मेडिकल कमीशन से परामर्श के पश्चात नीट यूजी 2026 सेशन के लिये गये निर्णय में जनरल व ईडब्लूएस केटेगरी के लिये 15 पर्सेंटाइल तथा एससी, एसटी, ओबीसी , पीडब्लूडी कैटेगरी हेतु नीट कटऑफ में 10 पर्सेंटाइल कम करने का आदेश है। निश्चित रूप से यह पत्र फेक प्रतीत होता है, क्योंकि इसी क्रमांक रेफ. नंबर का पत्र 04-01-2025 को नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिये जारी हो चुका है। इस प्रकार एक जैसे नंबरों के दो पत्र कैसे हो सकते हैं और एमसीसी की आधिकारिक बेवसाइट पर भी ऐसा कोई नया पत्रादेश नहीं है ।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |