Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
भारतीय किसान संघ ने शासन-प्रशासन के समक्ष रखीं 7 सूत्रीय प्रमुख माँगें
किसान संघ


​भोपाल। आज भारतीय किसान संघ द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों को आ रही व्यावहारिक व बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने सिंचाई, अघोषित बिजली कटौती, फसल क्षतिपूर्ति, समर्थन मूल्य (MSP) पर शत-प्रतिशत खरीदी और खाद वितरण जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित माँगें रखीं:
​अल्प वर्षा वाले जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करने की माँग:
कम बारिश से प्रभावित जिलों को तत्काल प्रभाव से 'सूखाग्रस्त' घोषित किया जाए और उनके पुनर्वास व विकास के लिए विशेष योजनाएँ लागू की जाएँ।
​सिंचाई व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण एवं जल उपयोग की प्राथमिकता:
​अधूरी पड़ी सिंचाई योजनाओं को अविलंब पूरा किया जाए तथा नहरों व तालाबों का जीर्णोद्धार हो।
​पेयजल के बाद उपलब्ध जल का प्राथमिक अधिकार कृषि कार्य के लिए तय किया जाए।
​सूखा प्रभावित क्षेत्रों में कम पानी में पकने वाले उन्नत बीजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
​प्रत्यक्ष सर्वे से फसल क्षतिपूर्ति एवं बीमा लाभ:
खरीफ सीजन में अतिवृष्टि व अल्पवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन सेटेलाइट के बजाय प्रत्यक्ष ग्राउंड सर्वे (नेत्रांकन) के माध्यम से किया जाए। बीमित किसानों को अविलंब फसल बीमा का लाभ और मुआवजा प्रदान किया जाए।
​12 घंटे निर्बाध बिजली व ट्रांसफार्मर बैंक की स्थापना:
​ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती तुरंत बंद कर कृषि के लिए लगातार 12 घंटे बिजली दी जाए।
​जले हुए ट्रांसफार्मर तुरंत बदले जाएँ और वितरण केंद्र स्तर पर 10 ट्रांसफार्मर रिजर्व रखने हेतु 'ट्रांसफार्मर बैंक' बनाए जाएँ। 24 घंटे बिजली चाहने वालों को नियमानुसार मीटर कनेक्शन दिए जाएँ।
​MSP पर शत-प्रतिशत खरीदी (भावांतर योजना अस्वीकार):
सोयाबीन, धान, मक्का, बाजरा, मूंग, उड़द, मूंगफली आदि फसलों की शत-प्रतिशत खरीदी घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर ही की जाए। किसानों ने स्पष्ट किया कि उन्हें भावांतर योजना स्वीकार नहीं है।
​फसल पंजीयन तिथि में विस्तार:
तकनीकी कमियों या पोर्टल की समस्याओं के कारण पंजीयन से वंचित रह गए किसानों के हित में पंजीयन की अंतिम तिथि तुरंत बढ़ाई जाए।
​खाद वितरण प्रणाली में सुधार व कालाबाजारी पर रोक:
​ई-टोकन प्रणाली की तकनीकी खामियों का तत्काल निराकरण किया जाए।
​DAP सहित अन्य उर्वरकों की किल्लत दूर कर 50% वितरण सहकारी समितियों और 50% निजी व्यापारियों के माध्यम से कराया जाए।
​खाद की कालाबाजारी व अवैध जमाखोरी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
​

MadhyaBharat 14 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.