Since: 23-09-2009
भोपाल। इंदौर घटना के बाद हटाए गए प्रशासनिक अधिकारी रोहित सिसोनिया को रायसेन कलेक्टर बनाए जाने पर विपक्ष ने सरकार को घेरा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पटवारी ने लिखा कि देश की पहली वाटर प्लस सिटी इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी की त्रासदी में 36 लोगों की मौत हुई! इस आपराधिक घटना के बाद हटाए गए प्रशासनिक अधिकारी रोहित सिसोनिया को मोहन सरकार ने रायसेन कलेक्टर बना दिया है!
- भागीरथपुरा के पीड़ित परिवार आज भी न्याय और दोषियों पर कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार पहले यह बताए कि जांच आयोग की रिपोर्ट पर क्या कार्रवाई हुई और संबंधित अधिकारी को कलेक्टर बनाने से पहले किन तथ्यों पर विचार किया गया?
- मध्य प्रदेश में तबादलों की पारदर्शिता पर पहले से सवाल उठ रहे हैं! ट्रांसफर उद्योग अब ट्रांसफर फैक्ट्री बन चुका है? महत्वपूर्ण पदस्थापनाओं में जवाबदेही के बजाय जुगाड़ को प्राथमिकता दी जा रही है! करप्शन/कमीशन के आरोप भी सबूत के रूप में सामने आते जा रहे हैं!
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |