Since: 23-09-2009
भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा कि ग्वालियर महल के बिजली बिल की कम यूनिट आने की खबर पर ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर सिंधिया के अनुयायी है। उन्होंने कहा बिल न भरने पर गरीब का बिजली कनेक्शन काटा जाता है फिर सिंधिया का क्यों नहीं काटा ? राजनैतिक स्मार्ट नेता के इधर अभी तक स्मार्ट मीटर क्यों नहीं लगा ?
400 कमरों के महल में रहने वाला गरीब !
यदि यह सच है कि एक समय अपने महल का संपत्ति कर भी जमा नहीं करने वाले महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाई साहब) ? का अपने विशालकाय महल में उपयोग की जाने वाली बेइंतहा बिजली का बिल ही कम आ रहा है !!
तो उनके अनुयायी ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर यह बताएं कि जब एक गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार यदि अपनी बिजली खपत का एक माह का भी लंबित बिल नहीं भर पाता तो उसका विद्युत संयोजन विच्छेद कर दिया जाता है, तो इस “गरीब महाराज” को बिजली चोरी से राहत क्यों ?
इनके खिलाफ बिजली विभाग के विजलेंस विभाग का छापा क्यों नहीं, इनका विद्युत संयोजन विच्छेद क्यों नहीं किया जा रहा है, वर्षों से कम आने वाले बिल की पेनाल्टी सहित बिजली बिल की बसूली क्यों नहीं और इनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज क्यों नहीं ?
देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मेरा आग्रह है कि विकसित भारत के इस गरीब परिवार को राष्ट्रीय बीपीएल सूची में शामिल किया जाए ।
“राजनैतिक स्मार्ट नेता” के महल में अभी तक “पुराना बदसूरत बिजली का मीटर” क्यों लगा हुआ है, इन्हें अभी तक स्मार्ट मीटर की सुविधा क्यों प्राप्त नहीं हुई ?
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |