Since: 23-09-2009
भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक महिला व उसकी 15 वर्षीय बेटी ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच फंस गईं। हादसे के दौरान ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के आरक्षक मधुसूदन यादव ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।जानकारी के अनुसार, महिला अपनी बेटी के साथ शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस से उतरने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ जवान ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों की जान बचाई।आरपीएफ जवान की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |