Since: 23-09-2009

  Latest News :
पाकिस्तान से होने वाले किसी भी आतंकी कृत्य के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी: राजनाथ सिंह.   कुकरमुत्तों की तरह खुल रहे फर्जी कृषि कॉलेजों पर लगेगी लगाम, जल्द बनेगी एग्रीकल्चर काउंसिल- केंद्रीय कृषि मंत्री.   पिछले 10 वर्षों में नारियल फाइबर उत्पादों के निर्यात में 305 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.   समुद्री क्षेत्र को लेकर जागरूकता, अंतरसंचालनीयता और समुद्री सहयोग को मजबूत करना एक स्थिर और नियम-आधारित समुद्री व्यवस्था की कुंजी है: राजनाथ सिंह.   केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का राज्यों को संदेश- पराली जलाने की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर उतरें, अब समय बहुत कम.   आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए.   ग्राम कलमोड़ा के दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्र में कपास की फसल के बीच हो रही थी अवैध खेती.   जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी.   ट्रिब्यूनल ने त्योहारों के पटाखों के नियमों में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने को कहा .   पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के प्रथम चरण का आधिकारिक मार्ग जारी.   DRI ने 2.604 किलो एम्फेटामाइन ड्रग जब्त की, कीमत ₹2.08 करोड़, एक महिला तस्कर गिरफ्तार।.   भोपाल में बड़ा हादसा टला, मां बेटी की बची जान.   नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री शाह.   आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय.   विकास अनुज्ञा निरस्त होने पर CGRERA की बड़ी कार्रवाई, बिलासपुर की \'सौराष्ट्र\' रियल एस्टेट परियोजना का रेरा पंजीयन निरस्त.   जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड.   किसानों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को गन्ना भेंटकर किया अभिनंदन.   मुख्यमंत्री साय ने की मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन की उच्चस्तरीय समीक्षा.  
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के प्रथम चरण का आधिकारिक मार्ग जारी
digvijay Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में आगामी 20 अक्टूबर 2026 को विजयदशमी के पावन अवसर पर भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन (शिवधाम) से भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या (रामधाम) तक प्रारंभ होने वाली ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ के प्रथम चरण का आधिकारिक मार्ग जारी कर दिया गया है। प्रथम चरण की पदयात्रा 20 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक मध्यप्रदेश के उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़ एवं गुना जिलों के विभिन्न नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

यात्रा का शुभारंभ 20 अक्टूबर को उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन एवं पूजन-अर्चन के साथ होगा। इस अवसर पर नृसिंह घाट के समीप बालाजी गार्डन में विश्व कल्याणार्थ असंख्य पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण, पूजन-अभिषेक, कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात  दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा प्रारंभ होगी।

प्रथम चरण का तारीखवार यात्रा मार्ग

 

- 20 अक्टूबर: उज्जैन से पदयात्रा का शुभारंभ, रात्रि विश्राम तराना रोड, उज्जैन।

- 21 अक्टूबर: उज्जैन से ताजपुर जोड़ होते हुए सिंदुरिया।

- 22 अक्टूबर: सिंदुरिया से तराना।

- 23 अक्टूबर: तराना से सिद्धिपुर होते हुए देवाखेड़ा-जूनापानी जोड़।

- 24 अक्टूबर: देवाखेड़ा से करेड़ी माताजी मंदिर होते हुए शाजापुर।

- 25 अक्टूबर: शाजापुर से पनवाड़ी।

- 26 अक्टूबर: पनवाड़ी से सारंगपुर।

- 27 अक्टूबर: सारंगपुर से तुकोगंज होते हुए गुलावता।

- 28 अक्टूबर: गुलावता से खजनेर।

- 29 अक्टूबर: खजनेर से करेड़ी।

- 30 अक्टूबर: करेड़ी से राजगढ़।

- 31 अक्टूबर: राजगढ़ से कालीपीठ।

- 1 नवंबर: कालीपीठ से नयापुरा जोड़।

- 2 नवंबर: नयापुरा जोड़ से चाचौड़ा होते हुए बीनागंज।

- 3 नवंबर: बीनागंज से घाटाखेड़ी।

- 4 नवंबर: घाटाखेड़ी से सागर ग्राम।

- 5 नवंबर: सागर ग्राम से पाटई आश्रम, राघौगढ़।

5 नवंबर को प्रथम चरण की पदयात्रा पाटई आश्रम पहुंचने के पश्चात दीपावली पर्व के अवसर पर पांच दिवसीय अवकाश रहेगा।

सत्य, धर्म, न्याय और स्वाभिमान का संदेश लेकर निकलेगी यात्रा

‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का उद्देश्य सनातन धर्म के मूल आदर्शों सत्य, न्याय, सदाचार, करुणा और स्वाभिमान के प्रति जनजागरण करना तथा धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के दान एवं चढ़ावे के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को जन-जन तक पहुंचाना है।

यात्रा के दौरान विभिन्न नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों, धर्मावलंबियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों से संवाद किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, धार्मिक आस्था के सम्मान और सत्य एवं न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया जाएगा।

यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान

‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ के आयोजकों ने सभी सनातन धर्मावलंबियों, संत-महात्माओं, सामाजिक संगठनों, युवाओं, मातृशक्ति एवं आम नागरिकों से अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा का स्वागत करने तथा सत्य, धर्म, न्याय और स्वाभिमान के इस संकल्प में सहभागी बनने का सादर आह्वान किया है।

 

MadhyaBharat 15 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.