Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगी मप्र सेमीकॉन समिट- 2026
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश सेमीकॉन समिट-2026 तैयारियों की समीक्षा की।  यह समिट आगामी 23 एवं 24 अक्टूबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होने जा रही है। निवेश, उद्योग सहभागिता, स्टार्ट-अप, अनुसंधान एवं कौशल को नई दिशा देने के लिए हो रही एमपी सेमीकॉन समिट-2026 में 1 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। इसमें 75 से अधिक एग्जीबिटर्स एवं बिजनेस टू बिजनेस मीटिंग्स, 08 प्रमुख पैनल डिस्कशन्स एवं 05 राउंड टेबल मीटिंग्स होंगी। साथ ही विद्यार्थियों एवं युवा नवाचारियों का उद्योग विशेषज्ञों एवं नीति निर्माताओं के साथ सीधा संवाद भी कराया जाएगा। समिट में केन्द्र सरकार के वरिष्ठतम अधिकारी, नीति आयोग के सदस्य, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के सीईओ एवं उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ ही देश की अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। समिट में सेमीकंडक्टर पॉलिसी एवं निवेश प्रस्तुति के अलावा एमओयू/एलओएल तथा निवेश घोषणायें भी की जाएंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि सेमीकंडक्टर सेक्टर में वृहद और दीर्घकालिक अवसर मौजूद है। सरकार इस दिशा में पूरी तैयारी के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एमपी सेमीकान समिट में आने वाले सभी निवेशकों, बिजनेस पार्टनर्स एवं प्रतिभागियों को राज्य सरकार की मप्र सेमीकॉन पॉलिसी की विशेषताओं की विस्तार से जानकारी दी जाए।
इंदौर में समिट का शुभारंभ 23 अक्टूबर को होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव समिट का शुभारंभ कर मध्यप्रदेश को सेमीकंडक्टर हब के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार का विज़न शेयर करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस समिट में आयोजित एक्स्पो का अवलोकन भी करेंगे। समिट में प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रतिभागियों को मप्र सेमीकॉन पॉलिसी के बारे में बतायेंगे। समिट को देश-विदेश से आए इंडस्ट्री लीडर्स भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव समिट में आए इन्वेस्टर्स के साथ वन-टू-वन मीटिंग्स भी करेंगे।
इन्दौर समिट के आयोजन से मध्यप्रदेश को सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स निवेश के प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने, राज्य की नीति, औद्योगिक भूमि, आधारभूत संरचना और प्रतिभा क्षमता प्रदर्शित करने, निवेश घोषणाओं, एमओयू, एलओआई और रणनीतिक साझेदारियों को गति देने तथा स्टार्ट-अप, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, कौशल विकास तथा उद्योग-अकादमिक सहयोग को और भी मजबूत करने के लक्ष्य को पूरा करने में बड़ी मदद मिलेगी।

MadhyaBharat 16 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.