Since: 23-09-2009
सीहोर के कोसमी में आदिवासियों का मुद्दा गरमाया हुआ है। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि भाजपा सरकार ने पहले कोसमी में आदिवासियों के घरों और फसलों पर बुलडोजर चलाया और जब आदिवासी अपने हक़ की लड़ाई लड़ने निकले, तो उन्हें झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं।शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव के आपसी तनाव के बीच आदिवासी पिस रहे हैं। भाजपा का आदिवासी प्रेम सिर्फ़ दिखावा है! पहले घरों और फसलों पर बुलडोजर चलाया और अब पट्टे देने का वादा कर रहे हैं! जिस भाजपा का इतिहास आदिवासियों के अधिकार छीनने का रहा है, उसकी बातों पर भरोसा कैसे किया जाए?मुख्यमंत्री जी, आदिवासियों को जुबानी जुमले नहीं, लिखित आश्वासन और उनके अधिकारों की कानूनी गारंटी चाहिए।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |