Since: 23-09-2009
जनता की समस्याओं को समझकर सेवा कार्यों के जरिए अर्जित करें विश्वास - चंद्रशेखर
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल एवं रायसेन जिले की कोर ग्रुप एवं जिला बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन की व्यापकता और जनविश्वास बढ़ाने के लिए हर स्तर पर सक्रियता जरूरी है। पार्टी कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन के कार्यों को पहुंचाकर संगठन को और मजबूत बनाएं। नियमित संगठनात्मक प्रयास, प्रभावी जनसंपर्क और समन्वित कार्यशैली से संगठन की ताकत बढ़ती है। पार्टी कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को समझकर सेवा कार्यों के जरिए विश्वास अर्जित करें। उन्होंने कहा कि भाजपा की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। संगठन को अधिक व्यापक, सक्रिय और जनोन्मुखी बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करना होगा। संगठन का विस्तार केवल औपचारिक गतिविधियों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनता के बीच निरंतर उपस्थिति, आपसी तालमेल और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता आवश्यक है। उन्होंने पार्टी की संपन्न हुई गतिविधियों एवं आगामी गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। जिला
*नियमित प्रवास और बूथ स्तर की सक्रियता से मिलेगा संगठन को विस्तार*
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है। कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से ही पार्टी समाज के विभिन्न वर्गों की अपेक्षाओं को समझते हुए उनके बीच अपना विश्वास और अधिक मजबूत कर सकती है। हम सभी के लिए देश और समाज के प्रति समर्पण की भावना के साथ संगठन में कार्य करना गौरव का विषय होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है। पार्टी की वर्तमान उपलब्धियां उन कार्यकर्ताओं के लंबे संघर्ष, त्याग और परिश्रम का परिणाम हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को आगे बढ़ाया। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसेवा और संगठन विस्तार के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण और कार्यों की नियमित समीक्षा आवश्यक है। पार्टी में हर दायित्व का अपना महत्व है और सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता से ही संगठनात्मक लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं।
चंद्रशेखर ने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम की सफलता के लिए बेहतर योजना, आपसी समन्वय और सामूहिक उत्तरदायित्व जरूरी है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए। जनता के बीच निरंतर संपर्क से उनकी अपेक्षाओं और समस्याओं को समझने में मदद मिलती है तथा संगठन को अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने की दिशा प्राप्त होती है। वर्तमान समय में कार्यकर्ताओं की भूमिका केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं सामाजिक विषयों पर जागरूकता, वैचारिक स्पष्टता और जनता के साथ सार्थक संवाद भी संगठनात्मक कार्यों के महत्वपूर्ण अंग हैं। कार्यकर्ताओं को प्रत्येक विषय पर तथ्यों की जानकारी रखते हुए अपनी बात स्पष्टता और जिम्मेदारी के साथ रखनी चाहिए, ताकि पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी समाज तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। उन्होंने जिला अध्यक्षों से संगठनात्मक कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेते हुए नियमित बैठकों, जनसंपर्क गतिविधियों, संगठनात्मक प्रवास और बूथ स्तर पर कार्यों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
भोपाल की बैठक में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री कृष्णा गौर, पार्टी के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, जिला प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा एवं पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह शामिल हुए। नरेंद्र शिवाजी पटेल, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व मंत्री व विधायक सुरेन्द्र पटवा, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा मंचासीन रहे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |