Since: 23-09-2009

  Latest News :
आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में दस वर्षों में 37.74 लाख से अधिक मरीजों का उपचार.   भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ.   पाकिस्तान से होने वाले किसी भी आतंकी कृत्य के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी: राजनाथ सिंह.   एनजीटी सख्त: भोपाल की झील में सीवेज, अवैध निर्माण और पेड़ों को नुकसान पर मांगी रिपोर्ट.   नौकरी के नाम पर वसूली पड़ी भारी, MP विधानसभा का भृत्य निलंबित.   नल-जल योजना में 3,200 करोड़ के खर्च पर सवाल, सतना-मैहर में जमीन पर काम और बिलिंग का मिलान हो.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने OBC को 27% आरक्षण का लाभ देने 9 वीं सूची में डालने कियांग की.   राज्य स्तरीय अर्बन कॉन्क्लेव का आयोजन इंदौर में 28 अक्टूबर को होगा.   भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने शनिवार को भोपाल एवं रायसेन जिले की कोर ग्रुप एवं जिला बैठक को सम्बोधित किया.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास.   छत्तीसगढ़ सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही : उप मुख्यमंत्री .  
नौकरी के नाम पर वसूली पड़ी भारी, MP विधानसभा का भृत्य निलंबित
MP vidhansabha


भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय में पदस्थ भृत्य  शुभम सोनी (मोनी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को  सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में शुभम सोनी द्वारा शासकीय सेवा/नौकरी दिलाने के बदले धनराशि लेने के आरोप सामने आए हैं। वीडियो में धनराशि देने वाले व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक रूप से उन पर आक्षेप लगाए जा रहे हैं।
पहले भी जारी हो चुके हैं कारण बताओ नोटिस
आदेश में उल्लेख है कि इसके पूर्व भी कतिपय प्रकरणों में अनुचित कृत्यों के लिए सचिवालय द्वारा सोनी को अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उनके आचरण में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।सचिवालय ने माना है कि उनका यह कृत्य प्रथम दृष्टया पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अवांछनीय आचरण तथा *"मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3"* के विपरीत है, जो एक शासकीय सेवक के लिए अत्यंत गरिमाहीन एवं कदाचार की श्रेणी में आता है।इसी आधार पर *मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय (भर्ती तथा सेवा शर्तें) नियम 1990 के नियम-7 सहपठित मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9* के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और उनका मुख्यालय विधानसभा सचिवालय, भोपाल रहेगा। उन्हें स्थापना शाखा में नियमित उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
विधानसभा अध्यक्ष के नाम का गलत उपयोग, जांच के आदेश
इस संबंध में विधानसभा के अवर सचिव माधव दफ्तरी द्वारा पुलिस को पत्र भी लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि 15 अक्टूबर की रात्रि से सोशल मीडिया/व्हाट्सएप पर वायरल वीडियो में विधानसभा में कार्यरत भृत्य द्वारा नौकरी के लिए लेन-देन की बात कही जा रही है, और उक्त प्रकरण में  अध्यक्ष, मध्यप्रदेश विधानसभा का नाम जोड़ा जा रहा है, जो उचित नहीं है।अतः वीडियो क्लिप (पेन ड्राइव में संधारित) जांच हेतु भेजते हुए संपूर्ण प्रकरण की जांच कर की गई कार्यवाही से सचिवालय को यथाशीघ्र अवगत कराने का अनुरोध किया गया है।

MadhyaBharat 18 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.