Since: 23-09-2009

  Latest News :
आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में दस वर्षों में 37.74 लाख से अधिक मरीजों का उपचार.   भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ.   पाकिस्तान से होने वाले किसी भी आतंकी कृत्य के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी: राजनाथ सिंह.   एनजीटी सख्त: भोपाल की झील में सीवेज, अवैध निर्माण और पेड़ों को नुकसान पर मांगी रिपोर्ट.   नौकरी के नाम पर वसूली पड़ी भारी, MP विधानसभा का भृत्य निलंबित.   नल-जल योजना में 3,200 करोड़ के खर्च पर सवाल, सतना-मैहर में जमीन पर काम और बिलिंग का मिलान हो.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने OBC को 27% आरक्षण का लाभ देने 9 वीं सूची में डालने कियांग की.   राज्य स्तरीय अर्बन कॉन्क्लेव का आयोजन इंदौर में 28 अक्टूबर को होगा.   भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने शनिवार को भोपाल एवं रायसेन जिले की कोर ग्रुप एवं जिला बैठक को सम्बोधित किया.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास.   छत्तीसगढ़ सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही : उप मुख्यमंत्री .  
एनजीटी सख्त: भोपाल की झील में सीवेज, अवैध निर्माण और पेड़ों को नुकसान पर मांगी रिपोर्ट
ngt

भोपाल। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने भोपाल की झील को लेकर बड़ा आदेश दिया है। ट्रिब्यूनल ने भोपाल नगर निगम (बीएमसी), पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग (PHE) और वन विभाग को नोटिस जारी कर झील में बिना ट्रीट किए सीवेज का पानी जाने, प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण और पेड़ों को नुकसान पहुंचाने के आरोपों पर 4 सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

गुरुवार को रशीद नूर खान द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान ट्रिब्यूनल ने यह निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई 21 दिसंबर को होगी। ट्रिब्यूनल ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी तरह का अनधिकृत निर्माण न हो और वेटलैंड्स (संरक्षण और प्रबंधन) नियम, 2017 का सख्ती से पालन किया जाए।

*अमृत 2.0 से रुकेगा सीवेज - बीएमसी का जवाब*

सुनवाई के दौरान बीएमसी ने ट्रिब्यूनल को बताया कि अमृत 2.0 योजना के तहत सीवेज वाले नालों को रोकने और उनका रास्ता बदलने (डायवर्जन) का काम चल रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। याचिकाकर्ता ने झील क्षेत्र में चल रहे निर्माण को लेकर आपत्ति जताई थी, जिस पर बीएमसी का कहना था कि जो काम चल रहा है वह नए निर्माण का नहीं, बल्कि पहले से मौजूद ढांचों की मरम्मत का है।

*पेड़ों में केमिकल डालकर सुखाने पर एनजीटी ने लिया संज्ञान*

ट्रिब्यूनल ने पेड़ों के तनों में छेद करके और उन पर केमिकल डालकर उन्हें सुखाए जाने के मामले पर भी गंभीरता से संज्ञान लिया। एनजीटी ने कहा कि पेड़ों की सुरक्षा और उन्हें नुकसान पहुंचाने व अवैध रूप से काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी वन विभाग, बीएमसी और ट्री ऑफिसर की है।

ट्रिब्यूनल ने वन विभाग और बीएमसी को चार सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। दोनों विभागों को पेड़ों को हुए नुकसान, पेड़ काटने के लिए दी गई अनुमति और उसके एवज में किए गए क्षतिपूर्ति पौधरोपण का पूरा ब्यौरा देना होगा। जिन विभागों ने पहले आदेश के बावजूद रिपोर्ट जमा नहीं की है, उन्हें भी तय समय सीमा में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।

MadhyaBharat 18 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.