Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
नीमच एवं धार में आठ खेतों में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश, 34 क्विंटल से अधिक गांजे के हरे पौधे जब्त
police


भोपाल।  नीमच एवं धार जिलों में पुलिस ने आठ खेतों में की जा रही गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान 34 क्विंटल गांजे के 52 हजार से अधिक हरे पौधे जब्त किए है। जब्त मादक पदार्थों का अनुमानित मूल्य 5 करोड़ 89 लाख 49 हजार रुपए है। दोनों जिलों में NDPS एक्ट के तहत कुल आठ प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
*नीमच- चार खेतों से 2 करोड़ 79 लाख रुपए के गांजे के हरे पौधे जब्त*
नीमच जिले में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन में  16 अक्टूबर को थाना कुकड़ेश्वर, मनासा एवं रामपुरा के पुलिस बल की चार संयुक्त टीमों ने ड्रोन की सहायता से संदिग्ध क्षेत्रों की हवाई निगरानी की तथा मौके पर पहुंचकर भौतिक रूप से सघन सर्चिंग की। इस दौरान चार अलग-अलग खेतों में पत्थरों की ऊंची घेराबंदी एवं मक्का की फसल की आड़ में गांजे की अवैध खेती किए जाने का पता चला। पुलिस टीमों ने मौके पर कार्रवाई करते हुए  51 हजार हरे गांजे के पौधे, जिनका कुल वजन 27.95 क्विंटल है, जब्त किए। इनकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 79 लाख 50 हजार रुपए है। संबंधित भूमि स्वामियों एवं अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत चार प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
*धार में ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत चार खेतों से 3 करोड़ रुपए से अधिक  के गांजे के पौधे जब्त*
जिले में पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत मनावर पुलिस ने ग्राम बोहारला, चौकी उमरबन क्षेत्र में 16 अक्टूबर को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर  तीन पुलिस टीमों ने एक साथ अलग-अलग खेतों में कार्रवाई कर कपास एवं तुअर की फसल के बीच उगाए जा रहे  1,223 हरे गांजे के पौधे, जिनका वजन 1,621.98 किलोग्राम है, जब्त किए। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 43 लाख रुपए है। मामले में NDPS एक्ट की  तहत तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
इसी प्रकार ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत धार जिले में एक अन्य कार्रवाई में थाना बाग एवं पुलिस चौकी डेहरी की टीम ने ग्राम कनेरी के बैकल्यापुरा स्थित खेत में गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश किया।
17 अक्टूबर को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खेत में सर्चिंग की। इस दौरान कपास की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए गए गांजे के 586 हरे पौधे, जिनका वजन 446.6 किलोग्राम है, जब्त किए। इनकी अनुमानित कीमत 66 लाख 99 हजार रुपए है। आरोपी के विरुद्ध थाना बाग में NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।  इस प्रकार धार जिले में दोनों कार्यवाहियों में पुलिस ने 3 करोड़ 9 लाख रुपए  के 2068.58 किलोग्राम के 1809 गांजे के हरे पौधे जब्त किए है।

*अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी*
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध खेती, भंडारण, परिवहन एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। दुर्गम एवं वन क्षेत्रों में ड्रोन तकनीक तथा पुलिस बल की प्रत्यक्ष सर्चिंग के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रख मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
मध्यप्रदेश पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी निकटतम पुलिस थाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान को सफल बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

MadhyaBharat 19 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.