Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
भोपाल दुरंतो में बवाल: वेंडरों ने यात्री को पीटा, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई जीआरपी
police

 

*भोपाल -* रानी कमलापति से चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन वजह अच्छी नहीं है। इस प्रीमियम ट्रेन में एक यात्री की पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

*क्या है पूरा मामला -*

बताया जा रहा है कि ट्रेन के कोच में कुछ अवैध वेंडर सामान बेच रहे थे और रास्ता घेर कर खड़े थे। इससे यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। इसी कोच में सफर कर रहे अरमान नाम के यात्री ने जब वेंडरों को टोका और रास्ता छोड़ने को कहा तो वेंडर भड़क गए।

आरोप है कि देखते ही देखते 5-6 वेंडर इकट्ठा हो गए और यात्री के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कोच में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। पूरी घटना का वीडियो किसी सहयात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

*आमला से भोपाल तक पहुंचा केस -*

पीड़ित यात्री ने इस घटना की शिकायत सबसे पहले आमला जीआरपी में की थी। वहां जीरो पर मामला दर्ज होने के बाद डायरी रानी कमलापति जीआरपी को भेजी गई।

रानी कमलापति जीआरपी थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि डायरी मिलने के बाद थाने में अज्ञात वेंडरों के खिलाफ अपराध कायम कर लिया गया है। मामले में तीन संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

*प्रीमियम ट्रेन में सुरक्षा सवालों में -*

सबसे बड़ा सवाल यह है कि दुरंतो जैसी वीवीआईपी ट्रेन में अवैध वेंडर घुसे कैसे? दुरंतो में वेटिंग लिस्ट के यात्रियों तक को एंट्री नहीं दी जाती, फिर बिना लाइसेंस के वेंडर कोच में क्या कर रहे थे? 

वायरल वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी भी कोच में दिख रही है, लेकिन उसने बीच-बचाव क्यों नहीं किया, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल जीआरपी ने जांच तेज कर दी है और कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

MadhyaBharat 21 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.