Since: 23-09-2009
भोपाल । सामान्य प्रशासन विभाग ने भोपाल नगर निगम और नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ी सर्जरी की है। 21 अक्टूबर को दो अलग-अलग आदेश जारी कर 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला किया गया है।
*पहले आदेश में 3 अफसर बदले -*
- *अक्षय कुमार टेम्रवाल (2018 बैच) -* अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल से अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल बनाए गए।
- *अभिषेक सराफ (2020 बैच) -* अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन से अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल बनाए गए, साथ ही उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार।
- *सुमित कुमार पाण्डेय (2021 बैच) -* अपर कलेक्टर भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल और अपर आयुक्त नगर निगम का अतिरिक्त प्रभार, साथ ही उप सचिव नियुक्त।
यह आदेश मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने जारी किया है।
दूसरा आदेश -
- *आशुतोष गोस्वामी (2017 बैच) -* अवर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय से अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल और मुख्य महाप्रबंधक भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
यह आदेश अवर सचिव कार्मिक वंदना राजपूत द्वारा जारी किया गया।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इस फेरबदल से भोपाल स्मार्ट सिटी और BCLL के कामों में तेजी आने की उम्मीद है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |