Since: 23-09-2009

  Latest News :
*CCO की \'सुविकल्प\' पहल को मिला स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड 2026, बंद खदानों को बना रही उत्पादक संपत्ति.   ऊपर सोलर पैनल, नीचे लहलहाएगी फसल, 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज ने किया शुभारंभ.   विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   जन विश्वास अभियान: फील्ड में ही दिखें सभी अधिकारी, CM डॉ. मोहन यादव किसी भी जिले में कर सकते हैं औचक निरीक्षण.   रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस में SIT जांच, CM ने दिए आदेश.   सत्य सनातन यात्रा के दूसरे दिन दिग्विजय का बड़ा बयान - बोले, चंदा चोरों को जेल भेजो, EVM हटाकर बैलेट से कराओ चुनाव.   भोपाल से केवड़िया तक गूंजेगा \'नशे के खिलाफ जंग\' का संदेश, डीजीपी मकवाणा कल दिखाएंगे हरी झंडी.   शाहजहांबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, घर में घुसकर 8 साल के बच्चे को नोचा.   ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, पूछा - मंदिर में साइकिल तक बैन तो ट्रक की एंट्री कैसे हुई.   अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति, नगरीय निकाय भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनाएं योजना - सीएम साय.   विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, बिलाईगढ़ के राजशाही दशहरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 5 बड़ी घोषणाएं.   जशपुर में सड़क नेटवर्क को मिल रही नई मजबूती.   भण्डारपुरी धाम से सीएम साय का संदेश - बाबा गुरु घासीदास के बताए समता के मार्ग पर चलेगा छत्तीसगढ़.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.  
शाहजहांबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, घर में घुसकर 8 साल के बच्चे को नोचा
dog


भोपाल। शाहजहांबाद के लाल मस्जिद रोड इलाके में आवारा कुत्तों का खौफ बढ़ता जा रहा है। यहां नूरमहल इलाके में एक आवारा कुत्ता घर के अंदर घुस गया और 8 साल के इब्राहिम के चेहरे पर हमला कर दिया। हमले में बच्चे के चेहरे पर 4 गहरे घाव हो गए। परिजन उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां वह पिछले 5 दिनों से भर्ती है। डॉक्टर एक सर्जरी कर चुके हैं, लेकिन घाव अभी तक नहीं भरे हैं। हालत को देखते हुए दूसरी सर्जरी भी करनी पड़ सकती है।
इलाके के लोगों के मुताबिक लाल मस्जिद रोड पर 50 से ज्यादा आवारा कुत्तों का झुंड घूम रहा है, जो पिछले 5 दिनों में 15 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
स्थानीय निवासी मोहम्मद शोएब ने बताया कि कुत्तों के डर से बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। सुबह मस्जिद जाने वाले लोग भी डर-डर कर निकलते हैं। इब्राहिम के चाचा फैजान का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंचाने के बाद भी भतीजे के घाव ठीक नहीं हो रहे, पूरा परिवार परेशान है।
रहवासी सदफ कुरैशी ने बताया कि आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर विधायक, पार्षद और नगर निगम को कई बार बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न तो कुत्तों को पकड़ने की मुहिम चल रही है और न ही नसबंदी।
विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारी सीजन में डीजे और पटाखों की तेज आवाज से कुत्ते डर जाते हैं, खासकर पिल्लों वाली कुतिया ज्यादा आक्रामक हो जाती है और राहगीरों पर हमला कर देती है।
उधर, शहर में करीब 1.25 लाख आवारा कुत्ते हैं और नसबंदी के लिए 3.50 करोड़ का बजट रखा गया है, फिर भी रोज 120 से ज्यादा लोग डॉग बाइट का शिकार हो रहे हैं। शाहजहांबाद, कोलार रोड, गौतम नगर, अयोध्या बायपास, करोंद और बाग सेवनिया सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

MadhyaBharat 21 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.