Since: 23-09-2009
भोपाल, 27 अक्टूबर 2026।* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंगलवार को राजधानी भोपाल में युवाओं ने जोरदार स्वागत किया।
दरअसल, मुख्यमंत्री मंत्रालय से ओरिएंटल कॉलेज के कार्यक्रम के लिए रवाना हो रहे थे, तभी भेल स्थित राज होम्स मार्केट के पास बड़ी संख्या में युवाओं ने उन्हें रोककर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं और आभार जताया।
युवाओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा MPPSC की परीक्षा अब साल में दो बार आयोजित करने का निर्णय युवाओं के हित में लिया गया एक बड़ा फैसला है। इससे न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं में अवसर बढ़ेंगे, बल्कि बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरियों से जुड़ने का मौका भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं से आत्मीय भेंट की और कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है और रोजगार के अधिकतम अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने सभी युवाओं को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |