Since: 23-09-2009
*भोपाल/नई दिल्ली।* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के मद्देनजर विभागीय सहयोग का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री पाटिल ने आश्वस्त किया कि सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और जल प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था के लिए केंद्र की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ को भव्य और दिव्य बनाने में हरसंभव सहयोग करेंगे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |