Since: 23-09-2009
भोपाल।* मध्यप्रदेश में युवाओं को कानून, साइबर सुरक्षा और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस और उच्च शिक्षा विभाग मिलकर "जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद" चला रहे हैं। राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर चल रहे इस अभियान से अब तक प्रदेश के 60 हजार से अधिक कॉलेज विद्यार्थी जुड़ चुके हैं।
*MoU से शुरू हुई पहल*
मध्यप्रदेश पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग शाखा और उच्च शिक्षा विभाग के बीच हुए MoU के तहत यह कार्यक्रम तैयार किया गया है। मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि युवाओं को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
*66 कॉलेजों के 136 प्रोफेसर बने ट्रेनर*
10 अक्टूबर को पुलिस मुख्यालय में Training of Trainers (ToT) आयोजित किया गया, जिसमें 66 सरकारी कॉलेजों के 136 प्राध्यापकों को ट्रेनिंग दी गई। उन्हें संविधान, मौलिक अधिकार, नए आपराधिक कानून, साइबर सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक सद्भाव जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया गया।
14-15 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक कर दो दिवसीय फॉर्मेट तय किया गया - पहले दिन कॉलेज में कार्यशाला और दूसरे दिन थाना भ्रमण।
*क्या सिखाया जा रहा है?*
कार्यशालाओं में छात्रों को -
- संविधान और नए आपराधिक न्याय विधान की जानकारी
- साइबर अपराध से बचाव और डिजिटल सुरक्षा
- मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक संतुलन
- नागरिक कर्तव्य और कानून का सम्मान
दूसरे दिन छात्र थानों में जाकर पुलिस की कार्यप्रणाली, शिकायत व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कामों को करीब से समझ रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि यह पहल युवाओं को किताबी ज्ञान से निकालकर व्यावहारिक सुरक्षा से जोड़ने और पुलिस-समाज के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |