Since: 23-09-2009
भोपाल।* राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई की। प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याएं और सुझाव रखे।
मंत्री ने कई मामलों में अधिकारियों को फोन लगाकर तुरंत समाधान के निर्देश दिए, जबकि अन्य प्रकरण संबंधित विभागों को भेजे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के जरिए आई हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो और योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |