Since: 23-09-2009
भोपाल।* कोहेफिजा चौराहे के पास सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला रास्ता भटक गई। वे अपना नाम-पता भी ठीक से नहीं बता पा रही थीं।
सुबह 8:40 बजे इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 को मिली। सूचना मिलते ही कोहेफिजा क्षेत्र में तैनात एफआरव्ही-34 को मौके पर भेजा गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक नितेश वर्मा और पायलट रवि अहिरवार ने मौके पर पहुंचकर महिला को संरक्षण में लिया। आसपास पूछताछ के बाद भी परिजनों का पता नहीं चला, तो जवान महिला को एफआरव्ही से कोहेफिजा थाने ले आए।
थाना स्टाफ ने महिला को सुरक्षित शाहजहानाबाद स्थित वृद्धाश्रम पहुंचाया।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |