Since: 23-09-2009
भोपाल,। केंद्रीय संचार ब्यूरो, भोपाल द्वारा आज सरोजिनी नायडू उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि पत्र सूचना कार्यालय के निदेशक मनीष गौतम ने कहा कि आजादी के समय देश सैकड़ों रियासतों में बंटा था। सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी सूझबूझ और दृढ़ता से सभी रियासतों का विलय कराकर भारत को एकरूप किया। देश के एकीकरण में उनकी भूमिका सबसे अहम है।
केंद्रीय संचार ब्यूरो के उपनिदेशक शारिक नूर ने कहा कि हमें सरदार पटेल के विचारों से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। स्वच्छता भी देश सेवा का ही रूप है।
राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान के सहायक प्राध्यापक कुलवीरसिंह चौहान ने बताया कि बारडोली सत्याग्रह के सफल नेतृत्व के कारण वल्लभभाई पटेल को सरदार की उपाधि मिली।
भोपाल नगर निगम की स्वच्छता एंबेसडर रूचिका सचदेव और अंजिता सबलोक ने बच्चों को कचरा अलग-अलग करने और अलग-अलग रंग के डस्टबिन के उपयोग के बारे में बताया।
कार्यक्रम में निबंध, चित्रकला, स्लोगन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। अंत में राष्ट्रीय एकता और स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |