Since: 23-09-2009
भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। भागवत पुराण वेदों और पुराणों का सार है जो जीवन, मृत्यु और कर्म का अर्थ समझाता है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को गोटेगांव में पूज्य महंत बिपिन बिहारी दास जी महाराज की मौजूदगी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ के शुभारंभ पर बोल रहे थे।
*मुख्य बातें -*
*1. 19 धार्मिक नगरों में शराबबंदी, 2029 तक नशामुक्ति का लक्ष्य:*
CM ने कहा कि 19 धार्मिक नगरों में शराबबंदी की गई है। नक्सलवाद के खिलाफ सफलता के बाद अब 2029 तक ड्रग्स और नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।
*2. हर जिले में बनेंगे गीता भवन:*
प्रदेश में गीता जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। गांवों और नगरीय निकायों में गीता भवनों का निर्माण किया जाएगा।
*3. नर्मदा परिक्रमा पथ का विकास:*
नर्मदा मिशन के तहत परिक्रमवासियों के लिए विश्राम स्थल, घाट और शुद्ध जल की व्यवस्था की जा रही है।
*4. हर जनपद में वृंदावन गांव:*
हर जनपद में एक वृंदावन गांव विकसित होगा, जहां देसी गोवंश संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। देसी गाय पालने पर 1000 रुपये प्रतिमाह सहायता दी जाएगी।
*5. धार्मिक स्थलों का तीर्थ विकास:*
श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों - उज्जैन, ओरछा, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, महेश्वर, अमरकंटक का विकास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने और मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने दोनों बच्चों का विवाह सामूहिक विवाह में किया है।
इस अवसर पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, विधायक महेंद्र नागेश, पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |