Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल के मुख्य समारोह में CM डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि, सभी जिलों के लिए अतिथि तय
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

*भोपाल, 30 अक्टूबर 2026।* मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह और सभी जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव* मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

*जिला स्तरीय कार्यक्रमों में कौन कहां रहेगा मुख्य अतिथि -*

 

प्रदेश के सभी जिलों में स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है।

 

बड़े जिलों में -

- *ग्वालियर* में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर

- *जबलपुर* में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

- *रीवा* में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

- *इंदौर* में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

- *उज्जैन* में राज्यमंत्री गौतम टेटवाल

 

अन्य जिलों में अतिथि इस प्रकार हैं -

बैतूल में विधायक हेमंत खंडेलवाल, खंडवा में मंत्री कुंवर विजय शाह, नरसिंहपुर में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और राव उदय प्रताप सिंह, देवास में मंत्री तुलसीराम सिलावट, सीहोर में मंत्री करण सिंह वर्मा, मंडला में मंत्री संपतिया उइके, मुरैना में मंत्री एदल सिंह कंषाना, झाबुआ में मंत्री निर्मला भूरिया, सागर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, खरगोन में मंत्री विश्वास सारंग, शिवपुरी में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, अलीराजपुर में मंत्री नागर सिंह चौहान, भिंड में मंत्री राकेश शुक्ला, शाजापुर में मंत्री इंदर सिंह परमार।

 

नर्मदापुरम में राज्यमंत्री कृष्णा गौर, दमोह में धर्मेन्द्र लोधी, अनूपपुर में दिलीप जायसवाल, कटनी में लखन पटेल, राजगढ़ में नारायण सिंह पंवार, रायसेन में नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सतना में प्रतिमा बागरी, छतरपुर में दिलीप अहिरवार, सिंगरौली में राधा सिंह।

 

हरदा में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, शहडोल में सांसद हिमाद्री सिंह, बुरहानपुर में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बालाघाट में सांसद भारती पारधी, आगर मालवा में सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, बड़वानी में सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, सीधी में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, मऊगंज में सांसद जनार्दन मिश्रा, छिंदवाड़ा में सांसद बंटी विवेक साहू, सिवनी में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, श्योपुर में सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, मंदसौर में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, नीमच में सांसद सुधीर गुप्ता, रतलाम में सांसद अनिता चौहान, पांढुर्णा में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया।

 

पन्ना में विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, धार में नीना वर्मा, उमरिया में मीना सिंह मांडवे, टीकमगढ़ में हरिशंकर खटीक, डिंडोरी में ओमप्रकाश धुर्वे, निवाड़ी में अनिल जैन, मैहर में श्रीकांत चतुर्वेदी, गुना में पन्नालाल शाक्य, दतिया में प्रदीप अग्रवाल, अशोकनगर में जजन्नाथ सिंह रघुवंशी और विदिशा में विधायक मुकेश टंडन मुख्य अतिथि रहेंगे।

MadhyaBharat 30 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.