Since: 23-09-2009
भोपाल, 30 अक्टूबर।* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 31 अक्टूबर को बैतूल दौरे पर रहेंगे। यहां वे 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के खाते में 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि ट्रांसफर करेंगे।
*किसे मिलेगा लाभ -*
इस बोनस से दक्षिण बैतूल, पश्चिम बैतूल, उत्तर बैतूल, पांढुर्णा (दक्षिण छिंदवाड़ा), पूर्व छिंदवाड़ा, पश्चिम छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम वन मंडल के संग्राहक लाभान्वित होंगे।
इसके साथ ही CM ग्राम वन समितियों को 13 करोड़ रुपये से अधिक का काष्ठ लाभांश भी वितरित करेंगे।
*443 करोड़ के विकास कार्य -*
बैतूल पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिले को 443 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे कई कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |