Since: 23-09-2009
भोपाल,है। सोयाबीन और मक्का किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया है। अब अवकाश के दिनों में भी प्रदेश की मंडियां खुली रहेंगी। CM के निर्देश पर मंडी बोर्ड ने सभी संयुक्त संचालकों को आदेश जारी कर दिया है।
क्यों लिया गया फैसला -
वर्तमान में प्रदेश की मंडियों में सोया और मक्का की बंपर आवक हो रही है। किसानों को अपनी फसल जल्दी बेचकर पैसा चाहिए। अगर छुट्टी के दिन मंडी बंद रहती है तो किसानों को अगले कार्य दिवस तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान और परेशानी होती है।
इसी को देखते हुए सरकार ने किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने के लिए छुट्टी में भी मंडी चालू रखने का निर्णय लिया है।
अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे व्यापारियों के साथ बैठक कर समन्वय बनाएं ताकि मंडी और उपमंडी दोनों में खरीदी-बिक्री का काम सुचारू रूप से चलता रहे और किसानों को कोई परेशानी न हो।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |