Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ संकल्प को लेकर इंदौर में आयोजित हुई विशाल पदयात्रा
बीजेपी

इंदौर, 30 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी व सांसद बिप्लब कुमार देब ने शुक्रवार को इंदौर में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ संकल्प को लेकर आयोजित विशाल पदयात्रा में सहभागिता की और जनसभा को संबोधित किया।

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस की अराजकता और नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। इंदौर में उमड़ा जनसैलाब राहुल गांधी और विपक्षी दलों को जनता की स्पष्ट चेतावनी है। सत्ता की लालसा में आरोपों के जरिए देश में अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों को समझ लेना चाहिए कि भाजपा के कमल को खिलने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। देश की जागरूक जनता कांग्रेस की इस राजनीति का जवाब देगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान की शपथ भी दिलाई।

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस विदेशी नागरिकों, मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में बनाए रखने के लिए एसआईआर का विरोध कर रही है। लोकतंत्र बचाओ रैली में इंदौर में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस को आईना दिखाने के लिए पर्याप्त है। कांग्रेस देशभर में जितने लोग नहीं जुटा पाती, उससे अधिक लोग अकेले इंदौर की पदयात्रा में शामिल हुए।

 

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इंदौर का जनसैलाब बता रहा है कि लोकतंत्र जीतेगा, अराजकता हारेगी।

 

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मुद्दा विहीन कांग्रेस के पास विकास का विजन नहीं, इसलिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है। भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान को कमजोर बनाने वाली ताकतों के मंसूबे सफल नहीं होंगे।

 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल नहीं कर पा रही, इसलिए अराजकता फैला रही है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल भारत में बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वे चुनी हुई सरकारों, लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्वायत्त संस्थाओं को चुनौती दे रहे हैं। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को बदहाली की ओर धकेला था, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन आयोग और सर्वोच्च न्यायालय की गरिमा बनाए रखना आवश्यक है। इंदौर की सड़कों पर उमड़ा जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की अराजक राजनीति को स्वीकार करने वाली नहीं है।

 

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि एक ही व्यक्ति के चार-चार नाम मतदाता सूची में बने रहें, ताकि वह इसका राजनीतिक लाभ उठा सके। एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची को शुद्ध करने का काम किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। पहले ईवीएम पर सवाल उठाती थी, अब एसआईआर पर सवाल खड़े कर रही है। चार राज्यों में हुए एमएलसी चुनावों में बैलेट पेपर से मतदान के बावजूद कांग्रेस को करारी हार मिली है। समाज के सभी वर्गों के लोग इस अभियान में शामिल हुए हैं। इंदौर की पदयात्रा ऐतिहासिक स्वरूप ले चुकी है।

 

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर किया। स्वच्छता में पहचान बनाने वाले इंदौर ने आज लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का भी उदाहरण प्रस्तुत किया है। कांग्रेस के नेता संविधान की किताब हाथ में लेकर घूम रहे हैं। भारत यह नहीं भूला है कि आपातकाल के दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलकर लोकतंत्र की आवाज दबाई गई थी। संविधान का सम्मान केवल किताब हाथ में लेकर चलने से नहीं होता। उन्होंने कहा कि चार राज्यों की 28 एमएलसी सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली। मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत करने की आवश्यक प्रक्रिया है।

 

राष्ट्रीय महामंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि यह पदयात्रा देश को विखंडित करने वालों के खिलाफ जनजागरण का अभियान है। यह भाजपा की चुनावी पदयात्रा नहीं, बल्कि उन ताकतों के खिलाफ जनजागरण है जो विदेशी शक्तियों के साथ मिलकर भारत की एकता को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। कांग्रेस का रवैया संविधान, सर्वोच्च न्यायालय और निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रधानसेवक के रूप में देश की सेवा की है। कांग्रेस नेताओं की अपमानजनक भाषा का भारत की राजनीति में कोई स्थान नहीं है। भारत केवल भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रतीक है।

 

इस पदयात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, कबीरपंथी गायक पद्मश्री भैरोंसिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, उषा ठाकुर, मनोज पटेल, मधु वर्मा, जिला अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और एक लाख से अधिक आमजन शामिल हुए।

MadhyaBharat 30 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.