Since: 23-09-2009
भोपाल, 30 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए गए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी कल शनिवार 31 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हरदीप सिंह पुरी प्रातः 10:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर पार्टी के महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व मौजूद रहेगा।
इसके बाद प्रातः 11 बजे प्रदेश कार्यालय से सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ विधानसभा के लिए रवाना होंगे और विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |