Since: 23-09-2009
भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज मध्यप्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, हरदीप सिंह पुरी का मार्गदर्शन हमें पहले भी मिलता रहा है। चाहे बीना रिफाइनरी हो या स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, मध्यप्रदेश को हमेशा उनका सहयोग मिला है। केंद्र में वरिष्ठ मंत्री होने के नाते आगे भी प्रदेश को उनका सहयोग मिलेगा। हमें पूरा विश्वास है कि वे मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा, हरदीप सिंह पुरी जी ने आज नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी सीएम सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता साथ रहे। उनके मंत्रालय के कार्यकाल में मध्यप्रदेश को लगातार सहयोग मिला है और आगे भी उनका नेतृत्व हमें मिलता रहेगा।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |