Since: 23-09-2009
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, सांसद विष्णुदत्त शर्मा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, मंत्री नारायण सिंह पंवार, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |