Since: 23-09-2009

  Latest News :
वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा, उभरते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता जरूरी.   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 13 नवंबर को 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का करेंगे उद्घाटन.   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों से किया संवाद.   भारत सरकार ने वीजा व्यवस्था को किया सरल, श्रेणियां घटकर रह गईं 9.   कैबिनेट ने एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार को दी मंजूरी, 8.449 किमी मार्ग में होंगे 5 स्टेशन.   कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दी.   सभी अग्निवीरों को नियमित सेवा में शामिल करे केंद्र, पूर्व सैनिकों का आरक्षण प्रभावी ढंग से लागू करे राज्य सरकार: कांग्रेस.   सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा आरोन से आगे बढ़ी, दिग्विजय सिंह को मिला जैन मुनि का आशीर्वाद.   शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशी बाई की स्मृति में भोपाल में त्रयोदशी और गंगाजली पूजन, राजनाथ सिंह व योगी आदित्यनाथ ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन.   भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं की सुनीं जनसमस्याएं, दिए समय पर समाधान के निर्देश.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिवराज सिंह चौहान की माताजी के त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल.   भोपाल एवं इंदौर मेट्रो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का शुभारंभ, एक कार्ड से देशभर के मेट्रो नेटवर्क में यात्रा संभव.   स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विमानतल पर जोरदार स्वागत.   कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता.   मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न, नवा रायपुर में आधुनिक स्कूल और 207 स्कूलों को पीपीपी मॉडल पर चलाने का निर्णय.   छत्तीसगढ़ में निर्यातकों को भारत के व्यापार समझौतों का लाभ दिलाने के लिए FTA एक्सेलरेटर, हेल्पडेस्क और द्विभाषी गाइडबुक की होगी स्थापना.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात.   मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक: मंत्री गजेन्द्र यादव.  
भोपाल एवं इंदौर मेट्रो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का शुभारंभ, एक कार्ड से देशभर के मेट्रो नेटवर्क में यात्रा संभव
metro

भोपाल, 12 नवंबर 2026: मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने भोपाल और इंदौर के मेट्रो यात्रियों को विश्वस्तरीय, आधुनिक और सुगम परिवहन अनुभव देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। गुरुवार से दोनों शहरों में 'नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड' (एनसीएमसी) सुविधा का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया है। इस डिजिटल और स्मार्ट टिकटिंग व्यवस्था से यात्रियों को बार-बार टिकट खरीदने की आवश्यकता नहीं रहेगी और प्रत्येक यात्रा पर आर्थिक बचत का अवसर भी मिलेगा।

 

एनसीएमसी 'वन नेशन, वन कार्ड' आधारित आधुनिक ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन प्रणाली है। इस कार्ड का उपयोग भोपाल और इंदौर मेट्रो के अलावा देश के उन सभी महानगरों और शहरों के मेट्रो नेटवर्क में किया जा सकेगा, जहां एनसीएमसी व्यवस्था लागू है। यात्री मेट्रो स्टेशनों पर लगे ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन गेट्स पर कार्ड टैप कर सीधे प्रवेश और निकास कर सकेंगे। इससे टिकट काउंटरों की लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी और यात्रियों का बहुमूल्य समय बचेगा।

 

यात्रियों की सुविधा के लिए एनसीएमसी कार्ड भोपाल एवं इंदौर मेट्रो के सभी संचालित स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। कार्ड जारी करने का शुल्क मात्र 50 रुपये (अप्रतिदेय) रखा गया है। कार्ड प्राप्त करने के बाद यात्री अपनी आवश्यकतानुसार राशि रिचार्ज कराकर तत्काल यात्रा शुरू कर सकते हैं। रिचार्ज के लिए स्टेशनों पर टिकट काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) तथा 'एमपी मेट्रो' मोबाइल ऐप जैसे डिजिटल विकल्प उपलब्ध हैं।

 

मेट्रो कॉर्पोरेशन ने यात्रियों को प्रोत्साहित करने के लिए एनसीएमसी कार्ड से की जाने वाली यात्राओं पर 25 प्रतिशत की छूट जारी रखने का निर्णय लिया है। यह छूट उन सभी यात्राओं पर लागू होगी, जिनका निर्धारित किराया 20 रुपये से अधिक है। इससे दैनिक यात्रियों को सुविधा के साथ प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा।

 

यात्रियों को त्वरित सेवा देने के लिए स्टेशनों पर स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनें भी शुरू की गई हैं। इसके तहत यात्री 'बाय क्यूआर टिकट' विकल्प चुनकर, गंतव्य स्टेशन तय कर मात्र 30 सेकंड में यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन के माध्यम से डिजिटल भुगतान कर अपना पेपर क्यूआर टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

 

इसके साथ ही एमपीएमआरसीएल द्वारा 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक विशेष प्रमोशनल डिस्काउंट योजना भी चलाई जा रही है। इसके तहत सिंगल जर्नी टिकट पर 25 प्रतिशत छूट (20 रुपये से अधिक किराए पर), रिटर्न जर्नी टिकट पर कुल 30 प्रतिशत छूट, न्यूनतम 2 यात्रियों के लिए ग्रुप टिकट पर 35 प्रतिशत तक की छूट तथा ई-वॉलेट रिचार्ज पर 8 से 15 प्रतिशत तक का बोनस दिया जा रहा है।

 

मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन राज्य में अत्याधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड और डिजिटल टिकटिंग प्रणाली की यह शुरुआत प्रदेश के नगरीय परिवहन परिदृश्य में महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी मील का पत्थर सिद्ध होगी।

MadhyaBharat 12 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.