Since: 23-09-2009
रायपुर, 12 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी के त्रयोदशी संस्कार में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय काशी बाई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार ही जीवन की सबसे अमूल्य पूंजी होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |