Since: 23-09-2009
भोपाल, 12 नवंबर 2026: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी की स्मृति में गुरुवार को भोपाल में त्रयोदशी एवं गंगाजली पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश और प्रदेश से पहुंचे अनेक वरिष्ठ नेताओं ने दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भोपाल पहुंचे। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव भी इस दौरान उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने स्वर्गीय काशी बाई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और शिवराज सिंह चौहान तथा उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति पर ढांढस बंधाया।
स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी का 30 अक्टूबर 2026 को भोपाल स्थित एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उनका अंतिम संस्कार सीहोर जिले के उनके पैतृक गांव जैत में वैदिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ किया गया था।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |