Since: 23-09-2009

  Latest News :
वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा, उभरते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता जरूरी.   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 13 नवंबर को 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का करेंगे उद्घाटन.   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों से किया संवाद.   भारत सरकार ने वीजा व्यवस्था को किया सरल, श्रेणियां घटकर रह गईं 9.   कैबिनेट ने एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार को दी मंजूरी, 8.449 किमी मार्ग में होंगे 5 स्टेशन.   कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दी.   सभी अग्निवीरों को नियमित सेवा में शामिल करे केंद्र, पूर्व सैनिकों का आरक्षण प्रभावी ढंग से लागू करे राज्य सरकार: कांग्रेस.   सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा आरोन से आगे बढ़ी, दिग्विजय सिंह को मिला जैन मुनि का आशीर्वाद.   शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशी बाई की स्मृति में भोपाल में त्रयोदशी और गंगाजली पूजन, राजनाथ सिंह व योगी आदित्यनाथ ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन.   भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं की सुनीं जनसमस्याएं, दिए समय पर समाधान के निर्देश.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिवराज सिंह चौहान की माताजी के त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल.   भोपाल एवं इंदौर मेट्रो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का शुभारंभ, एक कार्ड से देशभर के मेट्रो नेटवर्क में यात्रा संभव.   स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विमानतल पर जोरदार स्वागत.   कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता.   मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न, नवा रायपुर में आधुनिक स्कूल और 207 स्कूलों को पीपीपी मॉडल पर चलाने का निर्णय.   छत्तीसगढ़ में निर्यातकों को भारत के व्यापार समझौतों का लाभ दिलाने के लिए FTA एक्सेलरेटर, हेल्पडेस्क और द्विभाषी गाइडबुक की होगी स्थापना.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात.   मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक: मंत्री गजेन्द्र यादव.  
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न, नवा रायपुर में आधुनिक स्कूल और 207 स्कूलों को पीपीपी मॉडल पर चलाने का निर्णय
मुख्य सचिव

रायपुर, 12 नवंबर 2026: छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और औद्योगिक निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग से जुड़े कई प्रमुख प्रस्तावों की गहन समीक्षा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का क्रियान्वयन पूरी तरह पारदर्शी, उच्च गुणवत्ता वाला और निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि राज्य में निवेशकों और नागरिकों को अनुकूल माहौल मिल सके।

 

बैठक में नवा रायपुर, अटल नगर में लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में नवनिर्मित विद्यालय परिसर को संचालन, रख-रखाव एवं हस्तांतरण आधारित पीपीपी मॉडल पर संचालित करने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। इस विद्यालय में कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई होगी। कुल 960 सीटें रहेंगी, जिनमें प्रत्येक कक्षा में 2 सेक्शन और प्रति सेक्शन 40 विद्यार्थी होंगे। इसमें 25 प्रतिशत आर.टी.ई. सीटों के साथ-साथ शासकीय कोटे की अतिरिक्त निःशुल्क सीटें भी शामिल रहेंगी।

 

अनुबंध की अवधि 30 वर्ष होगी, जिसे कार्यदक्षता के आधार पर केवल एक बार 10 वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकेगा। इस प्रकार अनुबंध अधिकतम 40 वर्ष तक रहेगा। शिक्षा की गुणवत्ता की निगरानी के लिए 5 डोमेन और 100 अंकों पर आधारित 17 मुख्य प्रदर्शन संकेतक (KPI) तय किए गए हैं।

 

राज्य के विद्यार्थियों को सीबीएसई मानकों के अनुरूप अंग्रेजी माध्यम शिक्षा उपलब्ध कराने और शासकीय भवनों के अधिकतम उपयोग के उद्देश्य से, राज्य के 5 संभागों के 207 विद्यालयों को ओएमटी आधारित पीपीपी मॉडल पर 30 वर्ष की लीज पर संचालित करने के प्रस्ताव की भी समीक्षा की गई। इनमें 103 प्राथमिक और 104 पूर्व माध्यमिक शालाएं शामिल हैं। इन विद्यालयों का स्वामित्व पूरी तरह शासन के पास ही रहेगा।

 

वर्तमान में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रखने के लिए शाला के स्तर अथवा उच्चतम कक्षा से उत्तीर्ण होने तक आर.टी.ई. की दर के अनुसार शासन द्वारा भुगतान किया जाएगा, जिससे बच्चों की शिक्षा पूरी तरह निःशुल्क जारी रहेगी।

 

बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अंतर्गत बिलासपुर में शहर की लॉजिस्टिक्स और परिवहन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर प्रोजेक्ट के न्यूनतम विकास दायित्वों और प्री-बिड बैठक में मिले सुझावों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस उच्च-स्तरीय बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त विभाग एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, आदिम जाति विकास विभाग के सचिव भूवनेश यादव, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव बसवराजु एस., खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, सीएसआईडीसी के एमडी विश्वेश कुमार सहित वित्त विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 12 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.