Since: 23-09-2009

  Latest News :
वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा, उभरते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता जरूरी.   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 13 नवंबर को 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का करेंगे उद्घाटन.   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों से किया संवाद.   भारत सरकार ने वीजा व्यवस्था को किया सरल, श्रेणियां घटकर रह गईं 9.   कैबिनेट ने एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार को दी मंजूरी, 8.449 किमी मार्ग में होंगे 5 स्टेशन.   कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दी.   सभी अग्निवीरों को नियमित सेवा में शामिल करे केंद्र, पूर्व सैनिकों का आरक्षण प्रभावी ढंग से लागू करे राज्य सरकार: कांग्रेस.   सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा आरोन से आगे बढ़ी, दिग्विजय सिंह को मिला जैन मुनि का आशीर्वाद.   शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशी बाई की स्मृति में भोपाल में त्रयोदशी और गंगाजली पूजन, राजनाथ सिंह व योगी आदित्यनाथ ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन.   भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं की सुनीं जनसमस्याएं, दिए समय पर समाधान के निर्देश.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिवराज सिंह चौहान की माताजी के त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल.   भोपाल एवं इंदौर मेट्रो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का शुभारंभ, एक कार्ड से देशभर के मेट्रो नेटवर्क में यात्रा संभव.   स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विमानतल पर जोरदार स्वागत.   कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता.   मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न, नवा रायपुर में आधुनिक स्कूल और 207 स्कूलों को पीपीपी मॉडल पर चलाने का निर्णय.   छत्तीसगढ़ में निर्यातकों को भारत के व्यापार समझौतों का लाभ दिलाने के लिए FTA एक्सेलरेटर, हेल्पडेस्क और द्विभाषी गाइडबुक की होगी स्थापना.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात.   मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक: मंत्री गजेन्द्र यादव.  
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों से किया संवाद
राष्ट्रपति मुर्म

नई दिल्ली, 12 नवंबर 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों के एक समूह से संवाद किया। यह कार्यक्रम जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा ‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा’ के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो प्रत्येक वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

 

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है और इसके लिए देश के हर क्षेत्र और समाज के हर वर्ग का विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अपनी बहुमुखी प्रतिभा निखारने के अवसर भी दे रहे हैं। देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, विद्यार्थियों को केवल उचित अवसर, अनुकूल वातावरण और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का अनुपात बराबर है, जो समावेशी विकास की दिशा में देश की प्रगति को दर्शाता है।

 

राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से ऊंचे लक्ष्य रखने तथा लगन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने का प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल आजीविका का साधन नहीं होनी चाहिए, विद्यार्थियों का लक्ष्य अपने ज्ञान से रोजगार के अवसर सृजित करना भी होना चाहिए। जब युवा रोजगार सृजनकर्ता बनेंगे, तब देश के समावेशी विकास को और गति मिलेगी।

 

उन्होंने विद्यार्थियों को समसामयिक घटनाओं और देश-दुनिया में हो रहे बदलावों से अवगत रहने की सलाह दी, जिससे तार्किक सोच और विश्लेषणात्मक कौशल विकसित होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि जब भी विद्यार्थी अपने गांव जाएं, तो परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ समसामयिक घटनाओं तथा सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करें। इससे परिवार और समाज लाभान्वित होगा और उनकी शिक्षा की सार्थकता बढ़ेगी।

MadhyaBharat 12 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.