Since: 23-09-2009

  Latest News :
वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा, उभरते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता जरूरी.   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 13 नवंबर को 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का करेंगे उद्घाटन.   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों से किया संवाद.   भारत सरकार ने वीजा व्यवस्था को किया सरल, श्रेणियां घटकर रह गईं 9.   कैबिनेट ने एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार को दी मंजूरी, 8.449 किमी मार्ग में होंगे 5 स्टेशन.   कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दी.   सभी अग्निवीरों को नियमित सेवा में शामिल करे केंद्र, पूर्व सैनिकों का आरक्षण प्रभावी ढंग से लागू करे राज्य सरकार: कांग्रेस.   सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा आरोन से आगे बढ़ी, दिग्विजय सिंह को मिला जैन मुनि का आशीर्वाद.   शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशी बाई की स्मृति में भोपाल में त्रयोदशी और गंगाजली पूजन, राजनाथ सिंह व योगी आदित्यनाथ ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन.   भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं की सुनीं जनसमस्याएं, दिए समय पर समाधान के निर्देश.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिवराज सिंह चौहान की माताजी के त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल.   भोपाल एवं इंदौर मेट्रो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का शुभारंभ, एक कार्ड से देशभर के मेट्रो नेटवर्क में यात्रा संभव.   स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विमानतल पर जोरदार स्वागत.   कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता.   मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न, नवा रायपुर में आधुनिक स्कूल और 207 स्कूलों को पीपीपी मॉडल पर चलाने का निर्णय.   छत्तीसगढ़ में निर्यातकों को भारत के व्यापार समझौतों का लाभ दिलाने के लिए FTA एक्सेलरेटर, हेल्पडेस्क और द्विभाषी गाइडबुक की होगी स्थापना.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात.   मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक: मंत्री गजेन्द्र यादव.  
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं की सुनीं जनसमस्याएं, दिए समय पर समाधान के निर्देश
बीजेपी

 

भोपाल, 12 नवंबर 2026: मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री करण सिंह वर्मा और नरेंद्र शिवाजी पटेल ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मुद्दे, विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विषय मंत्रियों के सामने रखे।

 

मंत्रियों ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण किया जाए। जिन समस्याओं के लिए विभागीय कार्रवाई आवश्यक थी, उन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया और अधिकारियों से कहा गया कि वे आमजन को राहत देने के लिए समयबद्ध तरीके से काम करें।

 

करण सिंह वर्मा और नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता जमीन से जुड़कर जनता की समस्याओं को सामने लाते हैं, इसलिए उनके द्वारा दिए गए सुझाव सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। प्राप्त प्रकरणों की जांच कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

 

दोनों मंत्रियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान और हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन भी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनसेवा और समस्याओं के निराकरण को लगातार आगे बढ़ा रहा है।

MadhyaBharat 12 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.