Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

एक लाख 38 हजार रुपये जुर्माना शुल्क वसूल किया 

 

बिलासपुर में ट्रैफिक नियमों के उलंघन में पुलिस ने वसूली की।  ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीपत पुलिस ने तीन दिनों के भीतर एक लाख 38 हजार रुपये जुर्माना शुल्क वसूल किय है।  नेशनल हाईवे में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीपत थाना प्रभारी व प्रशिक्षु आइपीएस विकास कुमार के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से सीपत क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। तेज रफ्तार से वाहन चलाने और सड़क किनारे वाहन खड़ी करने की वजह से हादसे हो रहे हैं। अभियान के तहत लगातार ग्रामीणों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा हैं। लोगों को यातायात संकेत चिन्ह की जानकारी देने यातायात के नियमों से संबंधित पोस्टर लगाए गए हैं। जिनमें चित्र के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।  सीपत थाना क्षेत्र में दुर्घटना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रहे हैं। ग्राम पांधी, मटियारी, सीपत, गुड़ी, हिन्डाडीह, खांडा, खम्हरिया, लूतरा में बेतरतीब वाहन चलाया जा रहा है। यातायात के नियमों को पूरा तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। दुर्घटना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए ग्रामीणों को जागरूक करने जानबो त बचबो अभियान चलाया जा रहा है।

MadhyaBharat 6 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.